{"_id":"61d4afb5bcb77750a47d9247","slug":"trying-to-drag-a-student-going-to-get-the-corona-vaccine-into-the-house-people-saved-mawana-news-mrt5721306155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीका लगवाने जा रही छात्रा को घर में खींचने की कोशिश, लोगों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीका लगवाने जा रही छात्रा को घर में खींचने की कोशिश, लोगों ने बचाया
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ (मेरठ)। घर से स्कूल में कोरोना टीका लगवाने जा रही नाबालिग छात्रा (17) को रास्ते में दो युवकों ने घर में खींचने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर लोगों ने उसे छुड़ाया। आरोपी मकान की दीवार कूदकर फरार हो गए। पीडिता छात्रा ने हेल्पलाइन पर सूचना दी तो पुलिस पहुंची। बाद में छात्रा परिजनों के साथ थाने पहुंची। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने पीड़िता छात्रा के बयान दर्ज कर मेडिकल के लिए भेज दिया।
नगर निवासी यह छात्रा नगर के एक इंटर कॉलेज में है। मंगलवार सुबह वह घर से कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने स्कूल जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में पड़ोस में रहने वाले समीर और शहनवाज ने बुरी नीयत से छात्रा को अपने घर के अंदर खींचने का प्रयास किया। छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग और परिवार के लोग पहुंचे। इन्हें देखकर दोनों आरोपी मकान की दीवार कूदकर खेतों के रास्ते फरार हो गए। बाद में पीडिता छात्रा अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपियाें के खिलाफ तहरीर दी। परिजनों ने कहा कि आरोपियों पर जल्द कार्रवाई की जाए। ऐसे हालात में छात्रा के लिए स्कूल जाना मुश्किल हो जाएगा। पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिले।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह भी संज्ञान में आया है कि दिल्ली पुलिस में तैनात क्राइम ब्रांच के एक सिपाही का मोबाइल चोरी करने में भी आरोपियों का हाथ रहा है। इस मामले की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-----
स्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़, शोर मचाने पर भागा आरोपी
परीक्षितगढ़। थाना क्षेत्र के गांव की निवासी छात्रा (16) मंगलवार को स्कूल जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में एक युवक ने उससे छेड़छाड़ की। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोगों के आने पर आरोपी युवक भाग गया। बाद में छात्रा ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।