फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   try to kidnap of a lady

युवती को अगवा करने का प्रयास

Fri, 31 Mar 2017 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Fri, 31 Mar 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
try to kidnap of a lady
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
एंटी रोमियो अभियान चलने के बावजूद भी मनचले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लेकिन जनता ने इन शोहदों को सबक सिखाने के लिए कमर कस ली है। बृहस्पतिवार को शहर में दो जगह छेड़छाड़ की घटनाएं हुईं। सपा एमएलसी आवास के पास स्कूटी सवार मनचले ने महिला को छेड़छाड़ करने के बाद अगवा करने का प्रयास किया। मेरठ कॉलेज के छात्रों ने आरोपी को दौड़ा-दौड़कर पीटा। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं, बुढ़ाना गेट चौकी के पास छेड़छाड़ होने पर छात्रा ने शोर मचाया तो लोगों की घेराबंदी पर आरोपी बाइक छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कंकरखेड़ा निवासी एक महिला लालकुर्ती में हीरालाल बिल्डिंग में आई थी। जहां उसे राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराना था। लौटते समय सरकारी कार्य करने वाला एक युवक उसका स्कूटी से पीछा करने लगा। इस मनचले ने दुस्साहस दिखाते हुए महिला को कचहरी नाले पर सपा एमएलसी आवास के पास रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को जबरन स्कूटी पर खींचने की कोशिश की। इस बीच वहां मेरठ कॉलेज के छात्र पहुंचे तो आरोपी भागने लगा। छात्रों ने उसे दौड़ाकर पीटा। सूचना पर इंस्पेक्टर लालकुर्ती धीरज शुक्ला भी पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को छात्रों से बचाकर थाने भिजवाया। इंस्पेक्टर के अनुसार महिला की तहरीर पर आरोपी सत्यप्रकाश उर्फ अजय निवासी कंकरखेड़ा के खिलाफ छेड़छाड़ और अगवा करने के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।  वहीं, देहली गेट थाना क्षेत्र निवासी एक युवती रिक्शा से बृहस्पतिवार दोपहर ईव्ज चौराहा स्थित एक डॉक्टर के क्लीनिक से लौट रही थी। युवती एक गर्ल्स कॉलेज में बीएससी की छात्रा है। आरोप है कि बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी के पास बाइक सवार दो मनचलों ने युवती पर कमेंट कर दिया। जिसका युवती ने विरोध किया तो आरोपी उसे उठाकर ले जाने की धमकी देने लगे। इस पर युवती ने शोर मचा दिया तो आसपास के लोगों को जमा होते देख आरोपी बाइक छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली। पुलिस ने बताया कि युवती ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed