{"_id":"6aa17656b8b01e008f03c20b","slug":"true-happiness-is-that-which-awakens-a-peaceful-mind-saurabh-sagar-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1297554-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सच्चा सुख वही जो शांत मन को जगाए : सौरभ सागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सच्चा सुख वही जो शांत मन को जगाए : सौरभ सागर
विज्ञापन
साकेत में हुआ मंगल विहार, शंका समाधान व गुरु भक्ति में उमड़े श्रद्धालु
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आचार्य सौरभ सागर का वर्षायोग उत्साहपूर्वक हुआ। साकेत स्थित दिगंबर जैन मंदिर के बाद मुनि आनंद जैन सराफ के निवास पर पहुंचे। प्रवचन में आचार्य सौरभ सागर ने कहा कि सच्चा सुख वही है जो व्यक्ति को शांत मन से सोने और जागने दे।
भगवान की भक्ति, श्रद्धा, समर्पण, पवित्र विचार, अहंकार से दूरी और सेवा भाव जीवन में शांति प्रदान करते हैं। दोपहर में शंका समाधान और शाम को गुरु भक्ति में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। श्री पुष्प वर्षा योग समिति के अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने बताया कि 10 सितंबर को सुबह 6 बजे आचार्य का मंगल विहार साकेत से चातुर्मास स्थल जैन बोर्डिंग हाउस रेलवे रोड के लिए होगा। यहां 10 से 12 सितंबर तक उनका प्रवास रहेगा। कार्यक्रम में हर्षवर्धन जैन, सुरेंद्र जैन, हंस कुमार जैन, योगेश मोहन गुप्ता, सुशील जैन, समीर जैन, रितेश जैन, प्रमोद जैन, राजीव जैन, राजेंद्र जैन, राकेश जैन आदि रहे।