{"_id":"6a84733b89ec619f6c01069c","slug":"truck-veers-into-field-while-trying-to-avoid-speeding-vehicle-major-accident-averted-mawana-news-c-73-1-mtd1003-108354-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तेज रफ्तार गाड़ी बचाने के प्रयास में ट्रक खेत में गिरा, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तेज रफ्तार गाड़ी बचाने के प्रयास में ट्रक खेत में गिरा, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अटौला के पास एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। एक ट्रक तेज रफ्तार गाड़ी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरा।
ट्रक चालक साजिद मैनपुरी में सीमेंट की डिलीवरी देकर मवाना लौट रहा था। गांव अटौला फ्लाईओवर के पास सामने से एक तेज रफ्तार गाड़ी आ रही थी। उसे बचाने के प्रयास में साजिद ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। ट्रक सड़क किनारे करीब 10 फीट नीचे खेत में जा गिरा। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालक साजिद को सुरक्षित बाहर निकाला। साजिद को इस हादसे में केवल मामूली चोटें आई हैं। साजिद ने बताया, यदि मैं ट्रक को खेत की दिशा में नहीं मोड़ता तो भीषण टक्कर हो सकती थी। इस संबंध में थाने पर तहरीर नहीं दी गई।
-- -- -- --