फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Truck owner arrested for misbehaving and assaulting passenger tax officer, police busy in identifying other accused

Meerut News: यात्रीकर अधिकारी से अभद्रता और मारपीट के प्रयास में ट्रक मालिक हिरासत में, अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

Sun, 22 Dec 2024 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Truck owner arrested for misbehaving and assaulting passenger tax officer, police busy in identifying other accused
लावड़ (मेरठ)। यात्रीकर अधिकारी प्रीति पांडे और प्रवर्तन स्टाफ के साथ अभद्रता व मारपीट के प्रयास के मामले में पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान कराने में जुटी है। अधिकारी की ओर से पुलिस को उपलब्ध कराए गए फोटो के आधार पर पुलिस ग्रामीणों से आरोपियों के नाम और पते की जानकारी जुटा रही है। शनिवार को पुलिस ने ट्रक मालिक खरदौनी गांव निवासी नईम को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

परिवहन निगम के प्रवर्तन स्टाफ के साथ ओवरलोड वाहनों की जांच करने के लिए यात्रीकर अधिकारी प्रीति पांडे बृहस्पतिवार को खरदौनी गांव पहुंची थी। उन्होंने दौराला की ओर से आ रहे एक ओवरलोड ट्रक को रुकने का इशारा किया था, जिस पर ट्रक चालक ने सरकारी गाड़ी में टक्कर मारने का प्रयास किया और ट्रक को भाग लिया। दो से तीन किमी आगे चलने के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला था। अधिकारी ने ट्रक की जांच शुरू की तो इस दौरान 25 से 30 अज्ञात लोगों ने मौके पर पहुंचकर सरकारी गाड़ी में डंडे मारने शुरू कर दिए और स्टाफ व यात्रीकर अधिकारी से अभद्रता करते हुए मारपीट का प्रयास किया था।
विज्ञापन

प्रीति पांडे ने ट्रक का 1 लाख 88 हजार 500 रुपये का चालान काटने के साथ 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अधिकारी द्वारा पुलिस को उपलब्ध कराए गए फोटो, वीडियो के आधार पर पुलिस अब अज्ञात लोगों की पहचान कराने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को भी पुलिस गांव पहुंची और ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेते हुए फोटो दिखाकर आरोपियों की पहचान कराने का प्रयास किया। घटना के बाद से स्टाफ दहशत में है, जबकि महिला अधिकारी छुट्टी पर चली गईं हैं। अंडर ट्रेनिंग सीओ नीतिश कुमार तिवारी ने बताया कि जल्द आरोपियों की पहचान कराकर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed