सरधना। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर बुधवार को सरधना गंगनहर पुल के निकट डस्ट से भरा ट्रक पलट गया। कई वाहन चालक ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। उधर, ट्रक बीच सड़क पर पड़ा था, जिस कारण कांवड़ मार्ग पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह डस्ट से भरा एक ट्रक मुजफ्फरनगर की तरफ से सरधना आ रहा था। ट्रक जैसे ही कांवड़ मार्ग पर सरधना गंगनहर पुल के निकट पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित हुआ और बीच सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक गंगहनर में नहीं गिरा, वरना बड़ा हादसा हो जाता। उधर, ट्रक कई घंटे तक बीच सड़क पर ही पड़ा रहा, जिसके चलते कांवड़ मार्ग पर जाम की स्थिति रही। हाईड्रा की मदद से ट्रक को हटाया गया तब जाकर यातायात सुचारू हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद