फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Truck Drivers two wife committed suicide by consuming poisonous substance in Muzaffarnagar

UP: मुजफ्फरनगर में ट्रक चालक की दो पत्नियों ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, सामने आई मौत की ये वजह

Sun, 04 Sep 2022 02:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 04 Sep 2022 02:11 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार को ट्रक चालक जावेद की दो पत्नियों ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। बताया गया कि आज सुबह पति-पत्नियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

विज्ञापन
Truck Drivers two wife committed suicide by consuming poisonous substance in Muzaffarnagar

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिमलाना रोड पर ट्रक चालक जावेद की दो पत्नियों ने जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार  मोहल्ला मिमलाना रोड पर ट्रक चालक जावेद की पत्नी अफसाना व हिना ने आज दोपहर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जांच पड़ताल में जुटी पुलिस का कहना है कि जावेद का ट्रक पकड़ा गया था। उसे ट्रक छुड़ाने के लिए रुपयों की जरूरत थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: जिसकी हत्या के आरोप में कोर्ट के चक्कर काटता रहा पति, बेची जमीन, कोर्ट मैरिज कर प्रेमी संग रहती मिली पत्नी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी।  इसी दौरान जावेद की दोनों पत्नियों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed