फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Truck driver dies after being hit by high tension line

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत

Sun, 28 Nov 2021 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Truck driver dies after being hit by high tension line
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन

सरूरपुर। शनिवार सुबह गन्ने से लदा ट्रक किनौनी शुगर मिल लेकर जा रहा चालक हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बिनौली-सरधना मार्ग पर सरूरपुर कॉलेज के सामने हुआ। झूलते तारों को लेकर लोगों बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने बिजली घर पर शव रखकर काफी देर तक हंगामा किया। मुआवजे का आश्वासन मिलने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
कस्बा हर्रा निवासी आस मोहम्मद (35) पुत्र मेहरबान उर्फ मेहरी शनिवार सुबह गांव करनावल स्थित गन्ना क्रय केंद्र से गन्ने लादकर किनौनी शुगर मिल जा रहा था। ट्रक रजबहे की पटरी से होते हुए सरूरपुर डिग्री कॉलेज के सामने पहुंचा। सड़क किनारे झूल रही हाईटेंशन लाइन के तार ट्रक में लदे गन्नों में उलझ गए। जिससे ट्रक में तेज करंट दौड़ने लगा। चालक आस मोहम्मद ने ट्रक से कूदकर जान बचाने की कोशिश की। लेकिन इस कोशिश में वह नाकाम रहा। पैर जमीन पर टिकते ही करंट ने उसे बुरी तरह से झुलसा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक मार्ग बाधित रहा।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया। हादसे की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचकर विलाप करने लगे। परिजनों ने मृतक के शव को बिजली घर पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने हादसे के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। मुआवजे का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed