फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Truck driver crossing highway crushed by car, dies

Meerut News: हाईवे पार कर रहे ट्रक चालक को कार ने कुचला, मौत

Thu, 24 Oct 2024 03:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Truck driver crossing highway crushed by car, dies
दौराला (मेरठ)। एनएच 58 हाईवे पर वलीदपुर गांव के सामने हाईवे पार कर रहे ट्रक चालक सहारनपुर के न्यू गोपाल नगर निवासी सोमप्रकाश (60) को कार ने टक्कर मार दी। इससे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चालक को सीएचसी दौराला में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात चालक सोमप्रकाश पुत्र जीराम ने अपना ट्रक वलीदपुर स्थित ट्रक यार्ड में खड़ा किया था। बुधवार को वह हाईवे पार कर रहा था। मेरठ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने ट्रक चालक को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद चालक सोमप्रकाश दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर एकत्रित लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल चालक को सीएचसी दौराला में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव की पहचान कराकर मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने कार चालक हरियाणा के पलवल निवासी राहुल को हिरासत में लेते हुए उसकी कार को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है। वहीं, पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed