फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trouble: Notice to 32 shopkeepers of Central Market, asked why they built illegal complex

मुसीबत : सेंट्रल मार्केट के 32 दुकानदारों को नोटिस, पूछा- क्यों बनाए अवैध कॉम्प्लेक्स

Tue, 21 Jan 2025 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Trouble: Notice to 32 shopkeepers of Central Market, asked why they built illegal complex
मेरठ। शास्त्रीनगर की सेंट्रल मार्केट मामले में डेढ़ हजार अवैध निर्माण पर भी ध्वस्तीकरण की तलवार लटक गई है। 661/6 के रिहाइशी भवन में बनाए गए कॉम्प्लेक्स पर सुप्रीम कोर्ट ने 17 दिसंबर को ध्वस्तीकरण के आदेश दिए हैं। इस कॉम्प्लेक्स के सभी 21 दुकानदारों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के साथ 17 मार्च तक खाली करने के नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। इसी के साथ इसमें संपत्ति क्रय-विक्रय न करने की भी अपील की गई है। मंगलवार को विभाग की ओर से अन्य 32 दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए। सभी से पूछा गया है कि आपने घर में कॉम्प्लेक्स, शोरूम आदि क्यों बना लिए, इसका जवाब दें।
विज्ञापन

आवास एवं विकास परिषद की शास्त्रीनगर कॉलोनी में सेंट्रल मार्केट के 661/6 भवन आवासीय है, जबकि इसमें कॉम्पलेक्स बन गया है। इसी मामले में हाइकोर्ट ने 5 दिसंबर 2014 को ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे। इस पर व्यापारी सुप्रीम कोर्ट चले गए थे। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जेबी परदीवाला और आर. महादेवन की खंडपीठ ने 19 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने मामले में आदेश सुरक्षित रखते हुए आवास विकास परिषद से 499 भवनों की स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन

इस पर विभाग ने सर्वे कर रिपोर्ट दी, जिसमें शास्त्रीनगर योजना के 1473 भवन में व्यावसायिक गतिविधियां मिलीं। खंडपीठ ने 17 दिसंबर 2024 को अपने आदेश में आवासीय क्षेत्र में भू-उपयोग परिवर्तन कर हुए सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता आफताब अहमद ने बताया कि सोमवार को शास्त्रीनगर आवासीय योजना 3 के सेक्टर 2, 3 व 6 के 32 भवन/दुकान स्वामियों को नोटिस दिया गया है। इन सभी से आवासीय भवन में कांपलेक्स, शोरूम आदि खोले जाने पर पक्ष मांगा गया है।

इन्हें जारी किए नोटिस
- 665/6 मंगत राय
- 666/6 हरीश कुमार
- 667/6 रणवीर सिंह
- 669/6 अरविंद कुमार
- 670/6 महेंद्र कुमार
- 258/6 नीता जैन
- 257/6 राजबाला
- 256/6 उमेश अग्रवाल
- 146/6 विमला भूटानी
- 145/6 राम गोपाल गर्ग
- 144/6 सौरभ तिवारी
- 7/2 अनिल कुमार यादव
- 10/2 नारायण दास
- 11/2 जितेंद्र अग्रवाल अट्टू
- 12/2 गोपी चंद्र
- 502/3 रीटा रानी
- 501/3 एच.एल. वर्मा
- 500/3 सुरेश कुमार
- 499/3 निधि शर्मा
- 498/3 राजेंद्र प्रसाद
- 492/3 हरीश खुराना, अनिल खुराना, पवन खुराना
- 489/3 सुरेश चंद गुप्ता
- 490/3 मिथलेश भारद्वाज
- 654/6 किरन शर्मा
- 655/6 लोकेश अग्रवाल
- 657/6 अरुणा अग्रवाल
- 658/6 रामजी लाल
- 659/6 सतीश विरमानी
- 660/6 गुलशन ग्रोवर
- 664/6 संध्या गर्ग
- 665/6 मंगत राय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed