फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trophy and jersey will be launched today in Meerut League

Meerut News: मेरठ लीग में आज ट्रॉफी और जर्सी लॉन्च होगी

Fri, 27 Feb 2026 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Trophy and jersey will be launched today in Meerut League
मेरठ। मेरठ क्रिकेट लीग के लिए शहरवासियों का इंतजार अब खत्म हो जाएगा। शुक्रवार शाम लीग में शामिल होने वाली सभी आठ टीमों की जर्सी और टूर्नामेंट की ट्रॉफी लॉन्च की जाएगी। मेरठ जिला क्रिकेट संघ की ओर से इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। 28 फरवरी और एक मार्च को खिलाड़ियों के ट्रायल होंगे। इसके बाद सात मार्च को खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

मेरठ जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित आईआईएमटी मेरठ क्रिकेट लीग में क्रिकगिरी चैंप्स कंकरखेड़ा, व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर, मेरठ साउथ वॉरियर, माल रोड, साकेत रॉयल चैंप्स, मेरठ कैंट कमांडो और मेरठ सिविलियन हीरोज और गंगानगर की टीम शामिल होंगी। सभी टीमों के नाम जारी कर दिए गए हैं। अब शुक्रवार शाम को सभी टीम की जर्सी और ट्रॉफी लॉन्च की जाएंगी। ट्रायल प्रक्रिया आईआईएमटी विवि के क्रिकेट मैदान पर पूरी की जाएगी। पहले दिन ट्रायल में 300 खिलाड़ी और इसके बाद एक मार्च को बाकी बचे खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा ले सकेंगे। भारतीय टीम के पूर्व सदस्य रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को लीग का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया।
विज्ञापन

ट्रायल के लिए पंजीकरण होगा जरूरी
ट्रायल प्रक्रिया में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और मेरठ जिला क्रिकेट एसोसिएशन में होना आवश्यक है। खिलाड़ियों को उनके ट्रायल की तिथि और बैच की जानकारी एमडीसीए द्वारा आधिकारिक मैसेज के माध्यम से भेजी जाएगी। ट्रायल के दौरान आधिकारिक चयनकर्ता और सभी आठ टीमों के कोच भी रहेंगे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर ही उनका चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed