फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Triple talaq Case: victim asks DM for justice and warned to suicide If the action is not taken

तीन तलाक मामला: कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने दी आत्महत्या की चेतावनी, डीएम से लगाई इंसाफ की गुहार

Thu, 20 Sep 2018 01:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 20 Sep 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
Triple talaq Case: victim asks DM for justice and warned to suicide If the action is not taken
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
तीन तलाक पर अध्यादेश जारी होते ही पीड़िताओं में इंसाफ की उम्मीद जागने लगी है। इसी क्रम में यूपी के बागपत में एक महिला ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई। महिला के अनुसार उसके पति ने तीन माह पहले उसे तलाक दे दिया। इसकी शिकायत वह कई बार अधिकारियों से कर चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो हुई। पीड़िता के मुताबिक यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आत्महत्या कर लेगी। जानें पूरा मामला:- 
विज्ञापन


 

तीन तलाक मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एक महिला आज सुबह बागपत कलक्ट्रेट पहंची। पीड़िता ने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। महिला का आरोप है कि उसका तीन तलाक मामले में मुकदमा चल रहा है लेकिन अभी तक किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं हुई है। 

मुरादनगर के भिक्कनपुर की रहने वाली रुखसार की शादी पांच साल पहले खेकड़ा निवासी ताहिर के साथ हुई थी। कुछ दिन बाद ही उसके ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस दौरान ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और घरेलु हिंसा का मुकदमा दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक दो माह पहले उसके शौहर ने उसे फोन पर तीन बार तलाक बोल दिया। इसके बाद शौहर ने दूसरी शादी भी कर ली। डीएम के पास इंसाफ की उम्मीद लेकर पहुंची पीड़िता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी।

डीएम ऋषिरेंद्र कुमार के मुताबिक आज जनता दर्शन में यह महिला आई जिसमें तीन तलाक का मामला सामने आया है। ये मामला यहां पहली बार सामने आया है। इस संबंध में हरसंभव कार्रवाई की जाएगी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed