फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Triple Murder in Baghpat: man killed his father, Bua and uncle and covered them with a blanket

UP: तीनों को मार दिया, जाकर अंतिम संस्कार कर लो... पिता-चाचा-बुआ की हत्या कर सुबह दूसरी बुआ से बोला आरोपी

Wed, 12 Apr 2023 02:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 Apr 2023 02:14 PM IST
सार

नशे और क्रोध ने उत्तर प्रदेश के बागपत में तीन लोगों की जान ले ली। यहां एक युवक ने मामूली कहासुनी के बाद अपने चाचा-पिता और बुआ को बारी-बारी से गला दबाकर मार डाला। इसके बाद वह अपनी दूसरी बुआ के घर पहुंचा और जुर्म कबूल कर लिया।

विज्ञापन
Triple Murder in Baghpat: man killed his father, Bua and uncle and covered them with a blanket
मौके पर मौजूद पुलिस, बागपत में हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में मंगलवार देर रात एक साथ तीन हत्याओं को अंजाम दिया गया। सुबह घटना की जानकारी लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार छपरौली थाना क्षेत्र के शबगा गांव में शराब के नशे में एक युवक ने मंगलवार की देर रात अपने पिता,चाचा और बुआ की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। इसे बाद तीनों के शव एक चारपाई पर रखकर रजाई से ढक दिए। बुधवार सुबह हत्यारोपी सिरसली गांव में अपनी दूसरी बुआ के घर पर पहुंचा और हत्याकांड की जानकारी देते हुए बोला कि मैंने तीनों की हत्या कर दी है। वहीं एक साथ तीन हत्याओं से पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर छपरौली, बड़ौत सहित अन्य थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची और तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। उधर, तीन हत्याओं से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर भारी संख्या में भीड़ जुटी है।

विज्ञापन

Triple Murder in Baghpat: man killed his father, Bua and uncle and covered them with a blanket
मौके पर मौजूद पुलिस, बागपत में हत्या - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार मृतक ऋषिपाल(58) व श्रीपाल (60) पुत्रगण कालू व उनकी बहन वीरमति (62) साल शबगा गांव के रहने वाले थे। मंगलवार देर रात सभी घर पर ही थे। इसी दौरान ऋषिपाल का बेटा अंजल उर्फ मालू कुमार शराब के नशे में करीब 1:00 बजे घर पहुंचा, जहां पर शराब पीने को लेकर उसकी अपने पिता व चाचा श्रीपाल से कहासुनी हो गई। 


 
विज्ञापन

Triple Murder in Baghpat: man killed his father, Bua and uncle and covered them with a blanket
मौके पर मौजूद पुलिस, बागपत में हत्या - फोटो : अमर उजाला

कहासुनी बढ़ती देख युवक की बुआ वीरमति ने बीच-बचाव कराते हुए मामला शांत कराया, लेकिन थोड़ी देर बाद आरोपी मालू ने तीनों की बारी-बारी गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी और तीनों के शव एक कमरे में ले जाकर चारपाई पर रखकर ऊपर से रजाई ओढ़ा दी। 

विज्ञापन

Triple Murder in Baghpat: man killed his father, Bua and uncle and covered them with a blanket
मौके पर मौजूद पुलिस, बागपत में हत्या - फोटो : अमर उजाला

बुधवार की सुबह हत्यारोपी सिरसली गांव में अपनी बुआ सरोज के घर पहुंचा और वहां पर जाकर पिता चाचा और बुआ की हत्या की जानकारी दी। उसने कहा कि मैंने तीनों की हत्या कर दी है, अब जाकर उनका अंतिम संस्कार कर लो।

पहले तो बुआ को यकीन नहीं हुआ लेकिन अंजल के हाव भाव देख उसे शक हुआ तो वह दौड़कर पास के ही शबगा गांव पहुंची।

Triple Murder in Baghpat: man killed his father, Bua and uncle and covered them with a blanket
बागपत में हत्या - फोटो : अमर उजाला

बुआ सरोज शबगा गांव में अंजल के घर पहुंची तो कमरे में तीन के शव को देख उसके होश उड़ गए। बाद में सरोज ने ग्रामीणों को सूचना दी।

ग्रामीणों की सूचना पर छपरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव कब्जे में ले लिए। पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। उधर एक साथ तीन हत्या किए जाने से गांव में क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed