फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tried to kidnap the girls going in tempo

दुस्साहस: टेंपो में जा रही बच्चियों का मुंह दबाया, अगवा करने की कोशिश

Tue, 21 Sep 2021 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 21 Sep 2021 01:35 AM IST
सार

 तीन भाई-बहनों आरोप है कि टेंपो के दिल्ली रोड स्थित सीएनजी पंप के सामने पहुंचते ही चालक वसी हैदर निवासी घंटाघर देहलीगेट और उसके साथी कृष्णा निवासी खंजरपुर सहित दो अन्य ने तीनों का मुंह बंद कर दिया और उनके साथ गलत हरकत करने लगे।

विज्ञापन
Tried to kidnap the girls going in tempo
मेरठ क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में स्कूल से घर लौटने वाले बच्चों के लिए टेंपो जैसे वाहन भी अब सुरक्षित नहीं रहे। सोमवार को स्कूल से लौटते समय टेंपो में सवार तीन बच्चों को दिनदहाड़ूे ही अगवा करने का प्रयास किया गया। इन बच्चों में दो बहनें और एक भाई शामिल था। आरोप है कि चालक और उसके साथियों ने बच्चियों का मुंह दबाया, उनके साथ गलत हरकत की और बंधक बनाने के बाद अपहरण की कोशिश की। गनीमत रही कि बच्चों ने बहादुरी दिखाई और शोर मचा दिया। इसके बाद लोगों ने चालक सहित दो आरोपियों को दबोच लिया। चालक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के भूड़बराल निवासी दो बहन और उनका छोटा भाई रिठानी स्थित महेंद्र सिंह स्मारक स्कूल मेें कक्षा आठ, सात और पांच में पढ़ते हैं। सोमवार दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद तीनों घोपला रोड से भूड़बराल गांव को जाने के लिए एक टेंपो में बैठ गए।
विज्ञापन


आरोप है कि टेंपो के दिल्ली रोड स्थित सीएनजी पंप के सामने पहुंचते ही चालक वसी हैदर निवासी घंटाघर देहलीगेट और उसके साथी कृष्णा निवासी खंजरपुर सहित दो अन्य ने तीनों का मुंह बंद कर दिया और उनके साथ गलत हरकत करने लगे। तीनों बच्चे दहशत में आ गए। तभी एक बच्चे ने हिम्मत दिखाकर आरोपी के हाथ पर काट लिया और शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रिश्तों का कत्ल: दोहरे हत्याकांड से दहला ब्रह्मपुरी, प्रेमी ने प्रेमिका और उसके पति को दी खौफनाक मौत

आरोपियों से बचने को टेंपो से कूदने का प्रयास किया
आरोपियो के कब्जे मे मुक्त होने के लिए एक बच्चे ने चलते हुए टेंपो से कूदने का प्रयास किया। सीएनजी पंप के पास खड़े लोगों ने बच्चों की चीखपुकार सुनी तो टेंपो का पीछा किया। डीएन पॉलीटेक्निक के सामने टेंपो की गति कम हुई तो पीछे बैठे चालक के दो साथी कूदकर भाग गए।
 
टेंपो के पास पहुंचते ही लोगों ने बच्चों को मुक्त कराया
मौके पर पहुंचे लोगों ने बच्चों को आरोपियों से मुक्त कराया। उन्होंने टेंपो चालक और उसके एक साथी की जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर परतापुर पुलिस पहुंची। दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। यहां बच्चाें ने पुलिस को सारी घटना बताई। बाद में बच्चों के परिजन भी थाने पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। देर रात तक पुलिस छानबीन में लगी रही।
 
इस मामले में बच्चों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई होगी। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed