फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tribute paid to martyrs at Cantonment Pine Division

Meerut News: छावनी पाइन डिवीजन में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 08 Dec 2025 06:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to martyrs at Cantonment Pine Division
जेसोर दिवस पर मेरठ छावनी स्थित पाइन डिवीजन में शहीदों को श्रद्धांजलि देते जीओसी मेजर जनरल प्रणय
16 दिसंबर को 1971 में पाकिस्तान पर मिली जीत के लिए मनाया जाता है विजय दिवस
विज्ञापन

-जेसोर विजय में मेरठ की पाइन डिवीजन की रही निर्णायक भूमिका
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। 1971 के पाकिस्तान के साथ युद्ध में भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए शत्रु को परास्त किया था। 13 दिन के इस पूरे अभियान में सात दिसंबर को भारतीय सेना ने जेसोर में बड़ी जीत हासिल की थी। इसमें मेरठ छावनी स्थित पाइन डिवीजन की निर्णायक भूमिका रही। सात दिसंबर को जेसोर दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके उपलक्ष्य में सोमवार को छावनी स्थित पाइप डिवीजन में आयोजित कार्यक्रम में जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल प्रणय डंगवाल की अगुवाई में सैन्य अधिकारियों द्वारा शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

सैन्य अफसरों के अनुसार 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को भारत ने बुरी तरह से पराजित किया था। इसी कारण 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। ढाका पर भारतीय सेना का कब्जा होने के बाद पाकिस्तान के 94 हजार सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया था। इनमें से चार हजार से अधिक पाकिस्तान के बंदियों को मेरठ छावनी के कैंपों में रखा गया था। इस विजय में मेरठ छावनी की पाइप डिवीजन का अमूल्य योगदान रहा। भारतीय सेना की पाइप डिवीजन, 32 ब्रिगेड ने सात दिसंबर को जेसोर को फतह कर लिया। इसके साथ ही ढाका पर विजय का मार्ग प्रशस्त हो गया। पाइन डिव मुख्यालय के जीओसी मेजर जनरल दलबीर सिंह के सामने पाकिस्तान के ब्रिगेडियर हयात खान ने अपने अधिकारियों व सैनिकों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed