Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trials held for LLCTEN-10 in Meerut, Suresh Raina says play cricket on the field instead of using phone

Meerut: एलएलसीटेन-10 के लिए हुए ट्रायल, सुरेश रैना बोले- फोन के बजाए, मैदान में मजे से खेलें क्रिकेट

Tue, 21 Jan 2025 05:25 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 21 Jan 2025 05:25 PM IST
सार

मेरठ में आईआईएमटी क्रिकेट मैदान में एलएलसीटेन-10 के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। इस दाैरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना भी शामिल हुए। सुरेश रैना आईआईएमटी मेरठ इन्वेडर्स टीम के मेंटर हैं।

विज्ञापन
Trials held for LLCTEN-10 in Meerut, Suresh Raina says play cricket on the field instead of using phone
भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर, मिस्टर आईपीएल और आईआईएमटी मेरठ इन्वेंडर्स टीम के मेंटर सुरेश रैना ने युवाओं से कहा कि फोन के बजाए, मैदान में मजे लेकर क्रिकेट खेलें।

विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रतिभा की कमी नहीं है बस उन्हें मौका देने की जरूरत है। एलएलसी और अमर उजाला ने यह टेनिस बाल क्रिकेट का आयोजन कर युवाओं को मौका दिया है जो सराहनीय है। यह बाते उन्होंने मंगलवार को आईआईएमटी क्रिकेट मैदान में एलएलसीटेन-10 के लिए आयोजित ट्रायल के दौरान कहीं।

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने मेरठ को लेकर कहा कि मेरठ मेरा घर है और यहां से मेरा पुराना नाता है। यहां मेरी ससुराल है। यहां की खुशबू, यहां का खाना और मेहमान नवाजी मुझे पसंद है। उन्होंने कहा कि जब अपने शुरूआती दिनों में कानपुर या अन्य जिलों में ट्रायल या क्रिकेट खेलने जाते तो यहीं मेरठ सिटी स्टेशन से ही ट्रेन पकड़ते थे। मेरठ से पुरानी यादें जुड़ी हैं। यहां से कई क्रिकेटर भारतीय टीम में भी शामिल हो चुके हैं। यहां प्रतिभा की कोई कमी नहीं हैं।


 
विज्ञापन

Trials held for LLCTEN-10 in Meerut, Suresh Raina says play cricket on the field instead of using phone
मैदान में बैट लेकर पहुंचे नन्हें क्रिकेटर - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि एलएससीटेन-10 बच्चों के लिए बहुत अच्छा अवसर है। अमर उजाला का यह सराहनीय प्रयास है। युवा क्रिकेटर इसमें अलग तरीके से अपना कॅरियर बना सकते हैं। जो बच्चे पहले जिन खिलाड़ियों को टीवी पर देखते थे इस लीग के माध्यम से युवाओं को उन खिलाड़ियों से मिलने और उनके क्रिकेट सीखने का अवसर प्राप्त होगा। उन खिलाड़ियों से युवा बात कर सकेंगे और किस प्रकार बड़े खिलाड़ी दबाव को झेलते हैं और अपने खेल का प्रदर्शन करते हैं वह सीखने का भी मौका मिलेगा।

विज्ञापन

दो-दो रुपये इक्टठा कर खरीदते थे गेंद
सुरेश रैना ने कहा कि उन्होंने भी टेनिस बाल से क्रिकेट खेना शुरू किया था। पहले गेंद और अन्य खेल उपकरण काफी महंगे थे। दो-दो रुपये इक्टठा कर गेंद खरीदते थे और क्रिकेट खेलते थे। टेनिस बाल से भी अच्छे से खिलाड़ी अभ्यास कर सकते हैं। उन्होंने ट्रायल देने आए युवा क्रिकेटरों को भी टिप्स दिए कि अधिक से अधिक क्रिकेट खेलें और मजे लेकर खेलें और इसमें अपना कॅरियर बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed