फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trials for the Civil Services sports competition will begin on August 6.

Meerut News: सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिता को 6 अगस्त से होंगे ट्रायल

Thu, 16 Jul 2026 07:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Trials for the Civil Services sports competition will begin on August 6.
-- कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे ट्रायल, मेरठ में होगी एथलेटिक्स की स्टेट चैंपियनशिप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। खेल निदेशालय की ओर से प्रदेश स्तरीय सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। इसे लेकर मेरठ मंडल से भी टीम प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी। इसके लिए 6 अगस्त से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल प्रक्रिया शुरू होंगी।
खेल निदेशालय की ओर से सरकारी कर्मचारियों के लिए प्रदेश स्तरीय सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसमें वालीबाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन और बेस्टफिजिक, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी, खो-खो और योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इन सभी प्रतियोगिता को लेकर जिला स्तरीय ट्रायल 6 अगस्त को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। वहीं मंडल स्तरीय ट्रायल 12 और 13 अगस्त को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही होंगे। मंडल स्तरीय ट्रायल के बाद ही मंडल की टीम का चयन किया जाएगा। ट्रायल सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। ट्रायल के दौरान प्रतिभागी को कम से कम 14 अंक प्राप्त करने होंगे। 14 अंक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी ही स्किल टेस्ट देने योग्य होंगे। किसी भी सरकारी कर्मचारी के ट्रायल में पहुंचने के दौरान उसका किराया समेत आदि भत्तों का भुगतान उनके विभाग द्वारा ही वहन किया जाएगा।
विज्ञापन

मेरठ में होगी एथलेटिक्स की स्टेट चैंपियनशिप
सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिताओं में मेरठ को एथलेटिक्स प्रतियोगिता के आयोजन के लिए चुना गया है। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें मेरठ मंडल समेत झांसी, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, बस्ती, गोंडा, कानपुर, अलीगढ़ सभी मंडल की टीम मेरठ पहुंचेगी। यहीं मेरठ में ही प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed