फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trend of youth towards sports will increase: Tomar

युवाओं का खेलों के प्रति बढ़ेगा रुझान : तोमर

Fri, 07 Apr 2023 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 02:55 AM IST
विज्ञापन
Trend of youth towards sports will increase: Tomar
माछरा/मुंडाली। रजपुरा ब्लॉक के अंतर्गत मऊखास पट्टी खेड़की में क्षेत्र पंचायत द्वारा निर्मित कर्मवीर महात्मा लटूर सिंह स्टेडियम का राज्यसभा सदस्य विजयपाल सिंह तोमर ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम के बनने से क्षेत्र के युवाओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि ऐसे स्टेडियम बनने से क्षेत्र के युवाओं का खेलों के प्रति रुझान बढ़ेगा। इससे क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को भी सामने आने का अवसर प्राप्त होगा। साथ ही कहा कि शारीरिक रूप से कसरत करने से स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान विशिष्ट कार्य करने पर विजयपाल तोमर द्वारा एडीओ पंचायत त्रिभुवन कौशिक, उर्दू अनुवादक रिहाना परवीन, ग्राम पंचायत सचिव अरुण शर्मा, अंशुल पुंडीर को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, स्टेडियम में एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें वॉलीबाल, खो-खो, दौड़ आदि प्रतियोगिता कराई गई। वॉलीबाल में मऊखास टीम, खो-खो में मेदपुर की टीम और 400 मीटर दौड़ में ध्रुव छिलोरा प्रथम रहे। पूर्व प्रमुख रजपुरा कौशल चौहान भी मौके पर उपस्थित रहे। उन्होंने सभी खिलाडि़यों को अपनी तरफ से ट्रैक सूट वितरित किए।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख रजपुरा पूनम चौहान, अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान एवं अर्जुन अवार्डी अलका तोमर, प्रशिक्षु आईएएस बीडीओ जाग्रति अवस्थी, जिला खेल अधिकारी डाॅ. सलोनी गर्ग, रविंद्र प्रधान, सुखपाल सिंह तोमर, राजेश पुंडीर, शैलेंद्र तोमर, जसवंत तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed