{"_id":"6a01ff4af5f8ebc52c0d43e1","slug":"trees-standing-on-forest-department-land-were-burnt-in-the-forest-fire-in-dabthuwa-forest-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112306-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दबथुवा के जंगल में आग से वन विभाग की जमीन पर खड़े पेड़ जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दबथुवा के जंगल में आग से वन विभाग की जमीन पर खड़े पेड़ जले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग स्थित गांव दबथुवा के जंगल में सोमवार को वन विभाग की जमीन पर लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग नहर किनारे खड़े हरे-भरे पेड़ों तक पहुंच गई और कई पेड़ जलकर राख हो गए। आग की लपटें आसपास के खेतों तक पहुंचने लगीं।
ग्रामीणों के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वन विभाग की जमीन में आग लगाई गई थी। शुरुआत में आग सीमित क्षेत्र में थी, लेकिन समय रहते बचाव कार्य न होने से आग तेजी से फैलती चली गई। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना के बावजूद न तो फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और न ही वन विभाग का कोई कर्मचारी घटनास्थल पर दिखाई दिया।
गांव दबथुवा निवासी किसान धारा सिंह ने बताया कि आग उनके खेतों के करीब तक पहुंच गई है, जिससे फसलों को नुकसान का खतरा बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द आग पर काबू नहीं पाया गया तो आसपास की फसलें भी इसकी चपेट में आ सकती हैं। घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि एक ओर सरकार और वन विभाग पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अभियान चलाते हैं, वहीं दूसरी ओर जंगल में खड़े पेड़ों के जलने के बावजूद विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा है। आग के कारण क्षेत्र में धुआं फैल गया, जिससे लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।