फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tree plantation drive carried out in the city under the Harishankari and Panchvati campaigns.

Meerut News: हरिशंकरी और पंचवटी अभियान के तहत नगर में किया पौधरोपण

Wed, 09 Sep 2026 09:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
Tree plantation drive carried out in the city under the Harishankari and Panchvati campaigns.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर पालिका की ओर से बुधवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए हरिशंकरी एवं पंचवटी पौधरोपण अभियान चलाया गया। शुभारंभ अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने मोहल्ला धरमपुरा स्थित राम तलैया मंदिर परिसर में पंचवटी के पौधे रोपकर किया।
अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने पंचवटी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और शास्त्रों में पंचवटी का विशेष महत्व है। पंचवटी में पीपल, बरगद, बेल, आंवला और अशोक जैसे पवित्र वृक्षों का समावेश माना जाता है। इन वृक्षों का धार्मिक महत्व होने के साथ पर्यावरण संरक्षण और मानव जीवन में भी उपयोगी योगदान है।
विज्ञापन

राम तलैया मंदिर परिसर के बाद देवी मंदिर परिसर, कंपोजिट विद्यालय, कदम स्कूल और चर्च रोड समेत नगर के अन्य चिह्नित सार्वजनिक स्थलों पर भी पंचवटी एवं हरिशंकरी प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। नगर पालिका के सभासदों, अधिकारियों-कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों ने पौधरोपण में सहभागिता की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के दौरान अधिकारियों और नागरिकों ने पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी लिया। इस दौरान सूर्यदेव त्यागी, शावेज अंसारी, एडवोकेट जितेंद्र पांचाल, पंकज टाली, पिंकी सोम, श्वेता वर्मा, विमला अरोड़ा, राहुल पाल, शहजाद, अमित कुमार पार्चा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed