{"_id":"686f8753a48fa541a40d7fb8","slug":"tree-falls-during-rain-and-earthquake-in-mawana-2-5-year-old-girl-dies-father-critically-injured-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मेरठ में बारिश और भूकंप के दौरान गिरा पेड़, बाइक सवार बच्ची की मौत, पिता गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मेरठ में बारिश और भूकंप के दौरान गिरा पेड़, बाइक सवार बच्ची की मौत, पिता गंभीर घायल
Thu, 10 Jul 2025 02:57 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:57 PM IST
सार
मवाना के किला परीक्षितगढ़ रोड पर बारिश और भूकंप के दौरान अचानक एक पेड़ गिर गया। हादसे में ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
बारिश और भूकंप से गिरा पेड़। संवाद
विस्तार
मेरठ में बारिश और भूकंप के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। किला परीक्षितगढ़ रोड पर एक बड़ा पेड़ अचानक बाइक पर गिर गया, जिससे बाइक पर सवार ढाई साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Earthquake: मेरठ समेत एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, फ्लैट छोड़कर बाहर भागे लोग, फैली दहशत
विज्ञापन
घटना गुरुवार दोपहर की है, जब क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी और उसी समय भूकंप के झटके भी महसूस किए गए। चश्मदीदों के अनुसार, भूकंप के कंपन के दौरान पेड़ सड़क की ओर झुका और गिर गया, ठीक उसी समय बाइक वहां से गुजर रही थी।
विज्ञापन
घायल पिता को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिवार पर इस हादसे से गहरा सदमा टूटा है। मासूम बच्ची की मौत ने हर किसी को भावुक कर दिया है।