{"_id":"5ed39e0d8ebc3e90a83335e4","slug":"transport-corporation-buses-will-run-from-today-travel-will-not-be-able-to-mask-without","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज से दौड़ेंगी परिवहन निगम की बसें, यह रहेगा संचालन का समय, बिना मास्क नहीं कर सकेंगे यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से दौड़ेंगी परिवहन निगम की बसें, यह रहेगा संचालन का समय, बिना मास्क नहीं कर सकेंगे यात्रा
Mon, 01 Jun 2020 01:07 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 01 Jun 2020 01:07 AM IST
सार
- सैनिटाइज कराई बसें, बिना मास्क के नहीं होगी यात्रा
- सुबह सात से शाम सात बजे तक ही होगा संचालन
विज्ञापन
UP roadways
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में आज से परिवहन निगम की बसें दौड़ेंगी। दिनभर इसकी तैयारियां चली। डिपो में खड़ी बसों को सैनिटाइज कराया गया। चालक-परिचालक पहुंच गए हैं। एआरएम योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि चालकों और परिचालकों को मास्क, हैंड सैनिटाइजर के प्रयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। बिना मास्क के यात्रियों को भी बस में नहीं बैठाया जाएगा।
बड़ौत डिपो में 71 बसें परिवहन निगम की है, जबकि 45 बसें अनुबंधित है। सोमवार से जनपद के विभिन्न रूटों पर निगम की बसें दौड़ेंगी। सुबह सात से शाम सात बजे के बीच चलने वाले रूट ही बहाल होंगे। आखिरी गाड़ी सात बजे तक डिपो में पहुंचेगी। रविवार को दिनभर विभाग तैयारियों में जुटा रहा।
यहां से पहुंचे चालक और परिचालक
बड़ौत में बसों के संचालन के लिए सरधना, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, तुगाना, बड़ौत, मेरठ, ककड़ीपुर, मुजफ्फरनगर, सिरसली, शामली समेत अन्य जगहों से 50 से अधिक ड्राइवर व परिचालक डिपो पहुंचे। एआरएम योगेन्द्रपाल और टाइम कीपर विनोद ने चालकों को निर्देश दिए।

रूट व्यवस्था रहेगी पुरानी
टाइमकीपर विनोद कुमार ने बताया कि लॉकडाउन से पूर्व जैसे बसों के रूट चलते थे, रूट व्यवस्था वहीं पुरानी ही रहेगी। जहां-जहां बस स्टॉप बने है, उसी स्थान पर बसों को रोका जाएगा।
डिपो से निकलने से पहले होगी स्क्रीनिंग
एआरएम योगेंद्र पाल ने बताया कि परिचालक-चालक की सुरक्षा को देखते हुए दो थर्मल स्क्रीनिंग मशीन भिजवाई गई है। पहले चालक व परिचालक की थर्मल स्कैनिंग होगी, तभी बस डिपो से बाहर निकलेगी।
बिना मास्क के बसों में नो एंट्री
ऐसा नहीं है कि रूटों पर बसें चलते ही यात्रियों को बैठा लिया जाएगा, जिन यात्रियों के पास मास्क नहीं होगा, उन्हें बस मेें नहीं बैठने दिया जाएगा। मास्क पहनने और परिचालक की ओर से उनके हाथों को सैनिटाइज कराने के बाद ही यात्रियों को बसों में चढ़ने दिया जाएगा।