{"_id":"6a942d916ff86195180f46fe","slug":"translem-academy-dominates-archery-competition-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113305-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तीरंदाजी प्रतियोगिता में ट्रांसलेम एकेडमी का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तीरंदाजी प्रतियोगिता में ट्रांसलेम एकेडमी का दबदबा
Sun, 30 Aug 2026 06:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 30 Aug 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
जनपद स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करते आर्यन देवराज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ में आयोजित जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना । कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ में आयोजित जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता में ट्रांसलेम एकेडमी के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया।
अंडर-10 बालिका वर्ग में कक्षा 5 की यशविनी ने स्वर्ण और मान्या पाल ने कांस्य पदक हासिल किया। सब-जूनियर बालिका वर्ग में कक्षा 11 की दिक्षिका ने अपनी बेहतरीन निशानेबाजी के दम पर स्वर्ण पदक झटका। इसी वर्ग में अवनि ने कांस्य पदक जीता। सब-जूनियर बालक वर्ग में कक्षा 9 के शौर्य तोमर ने रजत और कक्षा 10 के नमन ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
जूनियर अंडर-21 वर्ग में भी स्कूल का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। कक्षा 11 की अवनि ने स्वर्ण पदक पर सटीक निशाना साधा और कक्षा 10 के नमन ने कांस्य पदक अपने नाम किया। युवा तीरंदाजों की सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन सीमांत जैन, प्रधानाचार्य धीरज आर्य, समस्त शिक्षक वर्ग और विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं उनके खेल प्रशिक्षक श्री देवेश को हार्दिक बधाई दी।