यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, पांच सीनियर IPS अफसरों के तबादले
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बृहस्पतिवार को पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। दीपेश जुनेजा को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ बनाया गया है।
पढ़ें : यूपी में पांच आईपीएस अफसरों के तबादले, दीपेश जुनेजा बने एडीजी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
वहीं कुमार रणविजय सिंह को स्टाफ ऑफिसर, एडीजी मेरठ जोन से अपर पुलिस अधीक्षक मेरठ नगर बनाया गया है। वहीं, श्रीप्रकाश द्विवेदी को मेरठ नगर के एएसपी से स्टाफ ऑफिसर एडीजी मेरठ जोन बनाया गया है।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग लखनऊ की अपर पुलिस महानिदेशक तनुजा श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ बनाया गया है।
अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ में तैनात वितुल कुमार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। जकी अहमद को अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ से अपर पुलिस महानिदेशक एटीसी सीतापुर की कमान सौंपी गई है।
आईपीएस अमिताभ ठाकुर को पुलिस महानिरीक्षक रूल्स एवं मैनुअल उत्तर प्रदेश लखनऊ से पुलिस महानिरीक्षक संयुक्त निदेशक नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/