फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traktor-Trolley told the young man, Runda, Young man death, ruckus

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, घिसटते गए युवक ने तोड़ा दम, बखेड़ा

Wed, 15 Nov 2017 08:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 15 Nov 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
Traktor-Trolley told the young man, Runda, Young man death, ruckus
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक रौंदा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ। लिसाड़ी गेट में बुधवार को ट्रैक्टर-ट्राली ने स्कूटी सवार युवक को रौंद डाला। काफी दूर तक ट्रॅाली के साथ घिसटते गए युवक ने दम तोड़ दिया। जिस पर गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर में तोड़फोड़ करते आग लगाने का प्रयास किया। मुआवजे की मांग करते हुए शव को सड़क पर रखकर करीब तीन घंटे तक हंगामा किया। 

विज्ञापन


समर गार्डन निवासी आफताब (28) पुत्र सफी सुबह माधवपुरम स्थित ससुराल से लौट रहा था। लिसाड़ी गेट रोड स्थित डीआईजी की कोठी के पास रोड़ी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने आफताब की स्कूटी में टक्कर मार दी। आफताब ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया। यह देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया। लेकिन ट्रैक्टर चालक उसे करीब आधा किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। चीख पुकार मचने पर आसपास के लोगों ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर उसमें तोड़फोड़ कर दी। 
विज्ञापन


25 लाख रुपये मांगा मुआवजा
भीड़ ने जाम लगाकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच वहां पार्षद प्रत्याशी भी पहुंच गए और पीड़ित पक्ष को 25 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। तीन घंटे तक जमकर हंगामा चला। प्रत्याशियों ने भी अपनी तरफ से आर्थिक सहायता देने की बात कही। पुलिस अफसरों ने पीड़ित पक्ष को ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद दिलवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : मुख्यमंत्री दौरे से पहले ताबड़तोड़ दबिश, तमंचों की फैक्ट्री पकड़ी

सीमा विवाद में फंसी पुलिस

Traktor-Trolley told the young man, Runda, Young man death, ruckus
तोड़फोड़ करते गुस्साए लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

घटनास्थल लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र था, इसलिए लोगों ने लिसाड़ी गेट पुलिस को सूचना दी। लेकिन आधे घंटा तक वहां कोई नहीं पहुंचा। हंगामा और जाम की सूचना के बावजूद भी लिसाड़ी गेट पुलिस इसे ब्रह्मपुरी थाने का क्षेत्र बताकर नहीं पहुंची। बाद में सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया और इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय मौके पर पहुंचे। सीओ की फटकार के बाद लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची।

परिजनों में मचा कोहराम
चार भाइयों में सबसे बड़े आफताब की चार बेटियां हैं। बकरीद पर ही आफताब के साले की हादसे में मौत हो गई थी। आफताब की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed