{"_id":"5e03c9a98ebc3e881c6b9644","slug":"training-to-the-students-kithor-news-mrt4605785177","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माछरा। नंगलामल शुगर मिल में कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विभाग के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। प्रशिक्षण में मिल द्वारा चीनी एवं एथेनाल आदि बनाने की जानकारी दी गई।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कृषि स्नातक चतुर्थ वर्ष के छात्रों को चीनी मिल परिक्षेत्र एवं क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में कृषि संबंधित विस्तृत जानकारी दी। साथ ही साथ चीनी मिल एवं आसवनी द्वारा तैयार किए जा रहे हैं। उत्पाद एवं सह उत्पाद जैसे शीरा, बगास, प्रेसमड एवं एथेनॉल तैयार करने की कार्यप्रणाली के बारे में छात्रों को प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण दिनांक 11 से 25 दिसंबर 2019 तक दिया गया। प्रशिक्षण के उपरांत मिल द्वारा प्रशिक्षण प्रमाणपत्र यूनिट हेड वाईडी शर्मा एवं वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना एलडी शर्मा द्वारा छात्रों को वितरित किए गए। एलडी शर्मा, विभागाध्यक्ष द्वारा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस कार्यक्रम में जयवीर सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, प्रभास आदि गन्ना विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।