{"_id":"6b06d7fc94543f827106dfef","slug":"training-provided-to-officials-from-seven-bodies-on-new-solid-waste-management-rules-meerut-news-c-44-1-smrt1055-114296-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ठोस कचरा प्रबंधन के नए नियमों पर सात निकायों के अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ठोस कचरा प्रबंधन के नए नियमों पर सात निकायों के अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
सरधना। नगर पालिका के अब्दुल कलाम सभागार में बुधवार को ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली को लेकर विशेष क
- बल्क वेस्ट जनरेटर्स की पहचान, पंजीकरण और कचरे के पृथक निस्तारण पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका के अब्दुल कलाम सभागार में बुधवार को ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली को लेकर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सरधना नगर पालिका सहित सात निकायों के अधिकारियों और कर्मचारियों को नए नियमों के प्रावधानों की जानकारी देकर उनके प्रभावी क्रियान्वयन का प्रशिक्षण दिया गया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन के मंडल कार्यक्रम प्रबंधक कुणाल किशोर और जिला कार्यक्रम प्रबंधक अमरनाथ की ओर से आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने की। इसमें ठोस कचरा प्रबंधन नियमावली के प्रमुख प्रावधानों, बल्क वेस्ट जनरेटर्स की पहचान और उनके पंजीकरण की प्रक्रिया समझाई गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पोर्टल पर बल्क वेस्ट जनरेटर्स की पहचान, सूचीबद्धता और पंजीकरण की प्रक्रिया का प्रशिक्षण भी दिया गया।
कार्यशाला में सरधना के अलावा दौराला, करनावल, हर्रा, खिवाई, सिवालखास और खरखौदा निकायों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। नगर पालिका की स्वच्छ भारत मिशन टीम, सफाई नायक और कार्यवाहक सुपरवाइजर भी मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर सरधना के निर्माण के लिए बल्क वेस्ट जनरेटर्स से निकलने वाले कचरे का पृथक संग्रहण और उचित निस्तारण जरूरी है। साथ ही निर्धारित शुल्क की वसूली भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि समय सीमा के भीतर नगर क्षेत्र के सभी बल्क वेस्ट जनरेटर्स की सूची तैयार कर उनका पंजीकरण कराया जाए।