फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tragic accident in Meerut: Woman fell from bike after collision, JCB wheel rolled over her, death

मेरठ में दर्दनाक हादसा: टक्कर लगते ही बाइक से गिरी महिला, ऊपर से उतरा JCB का पहिया, मौत

Sun, 04 Feb 2024 04:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 04 Feb 2024 04:43 PM IST
सार

मेरठ में रविवार दोपहर हुए एक सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि बाइक में नगर निगम की जेसीबी ने टक्कर मार दी थी। इससे महिला सड़क पर गिर पड़ी और जेसीबी का पहिया उसके ऊपर से उतर गया।

विज्ञापन
Tragic accident in Meerut: Woman fell from bike after collision, JCB wheel rolled over her, death
मौके पर जमा लोग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में कचहरी के पास नगर निगम की जेसीबी ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक से गिरी महिला के ऊपर से जेसीबी का पहिया उतर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा महिला का बेटा हादसे में घायल हो गया। परिजनों ने घटना को लेकर मौके पर हंगामा भी किया। पुलिस ने जेसीबी चालक को गिरफ्तार कर लिया और जेसीबी भी कब्जे में ले ली।

विज्ञापन


 यह भी पढ़ें: ISI Agent Arrested: भारतीय दूतावास में तैनात सत्येंद्र भेजता था खुफिया जानकारी, UP ATS ने हापुड़ से दबोचा

विज्ञापन

रविवार दोपहर नगर निगम की जेसीबी पर तैनात चालक शौकत जेसीबी लेकर नगर निगम कार्यालय की ओर जा रहा था। कचहरी स्थित नाले पर बेगमपुल की ओर से अपनी मां अर्चना के साथ बाइक से आ रहे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नगला बट्टू के रहने वाले दीपांशु की बाइक में जेसीबी ने जोरदार टक्कर मार दी।

इस दौरान दीपांशु की मां अर्चना बाइक से गिर गईं। जेसीबी का पहिया उनके ऊपर से उतर गया। अर्चना की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दीपांशु भी घायल हुआ है।

सूचना पाकर दीपांशु के परिवार व आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत किया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed