फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   traffic system disturb

पशु चलित वाहनों और जुगाड़ ने शहर की यातायात व्यवस्था को कर दिया चौपट

Fri, 04 Aug 2017 11:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Aug 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
traffic system disturb
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पशु चलित वाहनों और जुगाड़ ने शहर की यातायात व्यवस्था को चौपट कर दिया है। पुलिस और आरटीओ विभाग की मिलीभगत से शहर में अवैध तरीके से ऐसे वाहन दौड़ रहे हैं। जिसके चलते शहर में रोजाना भीषण जाम लग रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद सोफिया के बाहर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चार पहिया और दोपहिया वाहन तो दूर लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। लालकुर्ती पैंठ बाजार में भी दोपहर को जाम की स्थिति बनी रही। बेगमपुल चौराहे पर जहां वाहन आड़े तिरछे हालत में फंसे थे, वहीं भैसाली बस अड्डा, केसरगंज, रेलवे रोड, और मेट्रो प्लाजा पर भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन

घंटाघर और बुढ़ाना गेट पर बैरियर हटने से फिर जाम लगना शुरू हो गया है। खैरनगर बाजार से लेकर देहली गेट चौराहे तक भीषण जाम लगा रहा। देहली गेट चौराहा और हापुड़ अड्डे चौराहे पर पुलिया निर्माण के चलते लोग घंटों जाम में फंसे रहे। हापुड़ अड्डा चौराहे पर पुलिस ने सौ मीटर तक वनवे व्यवस्था करते हुए सड़क के एक तरफ से ही वाहनों को निकाला। इस दौरान सिटी बस, ऑटो और ई-रिक्शा से जाम लगा रहा। जबकि देहली गेट चौराहे पर कोई पुलिसकर्मी नहीं दिखा। भुमिया पुल पर भी दोपहर और शाम को जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से जुगाड़ पर कार्रवाई
ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस शुक्रवार से शहर में अवैध तरीके से चल रहे जुगाड़ पर कार्रवाई करेगी। इन्हें सीधा सीज कर संबंधित थानों और पुलिस लाइन में भेजने के निर्देश दिए गए हैं।


आठ अगस्त से दिन में पशु चलित वाहन प्रतिबंधित
ट्रैफिक पुलिस ने आठ अगस्त की सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक सभी प्रकार के पशु चलित वाहनों को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है। रात्रि आठ बजे के बाद से अगले दिन की सुबह आठ बजे तक ही शहर में पशु चलित वाहन चल सकेंगे। ऐसे वाहन मिलने पर उसी स्थान पर सड़क से हटकर खड़ा रहना पड़ेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed