फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traffic police removed encroachment and took action against e-rickshaws

यातायात पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण, ई-रिक्शाओं के खिलाफ की कार्रवाई

Sun, 31 Aug 2025 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Traffic police removed encroachment and took action against e-rickshaws
गोला कुआं पर जाम की समस्या का नहीं हुआ समाधान।
मेरठ। शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र खुद सड़कों पर उतरे हैं। एसपी यातायात ने शनिवार को फुटबाल चौक से मलियाना चौकी, भैसाली बस अड्डा, बेगमपुल, मलियाना फ्लाईओवर के आसपास संपर्क मार्ग पर अतिक्रमण हटाया। गोला कुआं के आस-पास ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर चालान की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष अभियान के अंतर्गत ई-रिक्शाओं की अवैध पार्किंग, गलत दिशा में चलने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 45 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। अतिक्रमण अभियान के दौरान मुख्य मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान फुटपाथ और सड़क किनारे अवैध रूप से रखे गए ठेले, खोखे और अन्य सामान को हटाया गया। अतिक्रमण अभियान के दौरान नियम उल्लंघन करने वालों को जुर्माना लगाने की चेतावनी दी। एसपी यातायात ने अपील की है कि व्यापारियों एवं वाहन चालक सड़क किनारे अतिक्रमण न करें। निर्धारित स्थान पर ही वाहन पार्क करें, यातायात नियमों का पालन करें एवं पुलिस के अभियान में सहयोग प्रदान करें। अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों को यातायात सुरक्षा के नियमों का पालन करना और सड़क अनुशासन के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। यह प्रयास सभी नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
विज्ञापन

गोला कुआं पर जाम की समस्या का नहीं हुआ समाधान।

गोला कुआं पर जाम की समस्या का नहीं हुआ समाधान।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed