फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   traffic police plan for rid of jaam

स्कूली जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बनाया प्लान

Thu, 29 Jun 2017 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Jun 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
traffic police plan for rid of jaam
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 एक जुलाई से स्कूल कालेज खुलने जा रहे हैं। ऐसे में जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है। बीते सत्र की समस्याओं को देख इस बार कुछ नई व्यवस्थाएं की गई हैं। कैंट एरिया के कई मार्गों पर स्कूल छूटने के दौरान साढे़ 12 से दो बजे तक वन वे रहेगा। इस दौरान केवल स्कूलों से जारी ट्रैफिक स्टीकर लगे वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। कुछ सड़कों पर पार्किंग हटाई गई है, जबकि कुछ जगह एक साइड पार्किंग होगी। आठ स्थानों पर बैरियर लगाकर ट्रेफिक पुलिस तैनात होगी। जबकि आठ फैंटम टीमें भी व्यवस्था संभालेंगी। 
विज्ञापन


साढे़ 12 से दो बजे तक ये रोड होंगे वन वे
स्कूलों में छुट्टी करीब साढे़ 12 बजे होनी शुरू हो जाती है। अन्नपूर्णा मंदिर से भूसा मंडी मार्ग पर भूसा मंडी की ओर से वाहनों को प्रवेश नहंी दिया जाएगा। सेंट थामस के सामने वाली रोड पर एनएएस कालेज के सामने वाले मार्ग पर वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। सेंट मेरी के सामने पेट्रोल पंप की ओर से किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। तीनों रोड पूरी तरह बंद रहेंगे।
विज्ञापन


यहां नहीं होगी पार्किंग 
वेस्ट एंड रोड पर अन्नपूर्णा मंदिर से भूसा मंडी तक कई बड़े स्कूल पड़ते हैं। इस रोड पर जाम के लिए गलत तरीके से की गई पार्किंग बड़ा कारण सामने आया है। इस सत्र से इस रोड पर पार्किंग नहीं होने दी जाएगी। गुरु तेग बहादुर स्कूल से लेकर शिव चौक तक कोई पार्किंग नही होगी। स्कूल की छुट्टी से एक घंटे पहले ही यहां से वाहन हटवा दिये जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किं ग की व्यवस्था
सेंट मेरी कालेज के सामने दोनों ओर पार्किंग जाम की वजह बनती है। लिहाजा इस बार इस रोड पर केवल एक ओर ही पार्किं ग रखी जाएगी। इसके अलावा जीटीबी के सामने से जली कोठी रोड और एसडी सदर के सामने से सदर थाने के सामने वाली रोड पर दोनों ओर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। 


यहां रहेगी ट्रैफिक पुलिस की तैनाती
रजबन पेट्रोल पंप, सेंट मरी के पास माल रोड कैंटीन के सामने, एनएएस कालेज चौक, शिव चौक, अन्नपूर्णा मंदिर कट, एसडी सदर के सामने, जीटीबी के सामने, भूसा मंडी रोड, बच्चा पार्क, छीपी टैंक 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed