फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   traffic jam on odian nala patri marg

मार्ग बंद, जाम से जूझ रही है जनता, सोयी रही पुलिस

Wed, 05 Jan 2022 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
traffic jam on odian nala patri marg
ओडियन नाला पटरी मार्ग पर दिनभर लगा जाम
विज्ञापन

मेरठ। पुलिया निर्माण के लिए बंद पड़े ओडियन नाला पटरी मार्ग पर मंगलवार को दूसरे दिन भी जनता जाम से जूझती रही, लेकिन ट्रैफिक पुलिस की नींद नहीं टूटी। कहीं पर भी संकेतक चिह्न नहीं लगाया गया, जिस कारण भारी वाहनों को लौटना पड़ा। करीब एक महीन तक लोगों को परेशानी होगी।
ओडियन नाला पटरी मार्ग पर नगर निगम पुलिया का निर्माण करा रहा है। इस पुलिया के बंद होने से ब्रह्मपुरी की जनता जलभराव से जूझती है। पुलिया बनने के बाद बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि निर्माण के दौरान इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को समस्या झेलनी पड़ रही है। ई-रिक्शा, ठेला रिक्शा, बाइक आदि वाहन पुलिया के बराबर वाली गली से ब्रह्मपुरी होते हुए दूसरी गली से निकले। जिस कारण दिन भर दोनों गलियों में जाम लगा रहा। इसी प्रकार कबाड़ी बाजार प्याऊ चौराहा से जाटव गेट और फूलमंडी होते हुए काफी वाहन ओडियन नाला और भुमिया पुल पहुंचे।
विज्ञापन

दिल्ली रोड से ओडियन पटरी मार्ग होकर भुमिया पुल-हापुड़ अड्डा चौराहा पहुंचने वाले वाहन अब रेलवे रोड चौराहे से बेगमपुल या फिर घंटाघर से छतरी वाला पीर होते हुए बुढ़ाना गेट इंदिरा चौक होते हुए गढ़ रोड और हापुड़ रोड पहुंचे। इन मार्गों पर भी मंगलवार को जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिया की दीवार का निर्माण शुरू
मंगलवार को पुलिया की दीवार खड़ी की गई। हालांकि दीवार निर्माण का पूरा कार्य एक सप्ताह में पूरा होगा। इसके बाद पुलिया का लिंटर डालने का काम होगा, जिसे पक्का करने में कम से कम 20 दिन लगेंगे। कच्चे लिंटर से भारी वाहन निकले तो दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed