फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traffic in-charge removed for challaning BJP worker and councilor

Meerut News: भाजपा कार्यकर्ता और पार्षद का चालान करने पर यातायात प्रभारी को हटाया

Fri, 10 Oct 2025 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Traffic in-charge removed for challaning BJP worker and councilor
मेरठ। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले भाजपा कार्यकर्ता आशीष और भाजपा पार्षद अरुण मचल का चालान करना यातायात प्रभारी विनय कुमार शाही को भारी पड़ गया। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने यातायात प्रभारी पद से विनय को हटाते हुए संतोष कुमार सिंह को जिम्मेदारी दी है। वहीं,यातायात पुलिसकर्मियों का दावा है कि जिन भाजपाइयों से विदाद हुआ था उनके कई-कई चालान पहले भी हो रखे है।
विज्ञापन

रेलवे रोड चौराहे पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता आशीष अपनी बाइक से रेलवे रोड चौराहे से जा रहे थे। हेलमेट न पहनने और ट्रिपल राइडिंग पर ट्रैफिक प्रभारी विनय कुमार शाही ने रोक लिया और चालान कर दिया था। आशीष ने सिफारिश के लिए भाजपा पार्षद अरुण मचल को कॉल किया। वे बुलेट बाइक से मौके पर जाने के लिए गलत दिशा से आए तो विनय शाही ने उनका भी चालान कर दिया था। इस दौरान नियमों का हवाला देते हुए प्रभारी ने भाजपाइयों की एक न सुनी थी। इसके बाद अरुण मचल ने भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा और अजय गुप्ता को कॉल किया। मामला तूल पकड़ता गया और भाजपाई रेलवे रोड चौराहे पर एकत्र होकर हंगामा करने लगे। मौके पर सीओ यातायात अभिषेक पटेल ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

उधर, बृहस्पतिवार काे एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर यातायात प्रभारी के पद से विनय को हटाते हुए संतोष कुमार सिंह को जिम्मेदारी दी है। वहीं विनय कुमार शाही का कहना है कि दोनों वाहनों का चालान यातायात नियमों का उल्लंघन करन पर किया गया था। उन्होंने कर्त्तव्य का पालन किया था और खास बात यह है कि दोनों वाहनों के पांच-पांच चालान पहले भी हो रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed