{"_id":"5e713bbc8ebc3ea82d4b0e28","slug":"traders-sitting-in-the-market-waiting-for-customer-meerut-news-mrt4741138125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार सूने, ग्राहकों के इंतजार में बैठे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार सूने, ग्राहकों के इंतजार में बैठे व्यापारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। विवाह आदि मांगलिक कार्यक्रमों पर एक माह के लिए विराम लगने के साथ कोरोना के खौफ ने खुदरा व्यापारियों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। होली से पूर्व ही बाजार में कोरोना के असर दिखने लगा था। इसके बाद बाजार पूरी तरह बाधित हो गया। कॉस्मेटिक, ज्वैलरी, गार्मेंट, टेलीकॉम, ऑटोमोबाइल थोक एवं खुदरा कारोबार शहर में अस्सी प्रतिशत गिर गया है। शोरूम में बैठे व्यापारी ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। सात दिन में सत्तर करोड़ का कारोबार प्रभावित हो गया है।
शहर में प्रमुख रूप से चहल पहल वाले सदर बाजार, चौक बाजार, आबुलेन, बेगमपुल, शास्त्रीनगर, नई सड़क पर मंगलवार को सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा। सुबह 10:00 से 11:00 बजे के मध्य निश्चित समय पर दुकानें खुलीं, लेकिन ग्राहक नहीं पहुंचे। शहर के प्रमुख व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी और व्यापारियों के अनुसार बाजार में कोरोना के डर के चलते बाजार में भारी गिरावट आई है। आबूलेन स्थित शोरूम संचालक अमित बंसल ने बताया कि गर्मियाें का स्टॉक आ गया है, लेकिन ग्राहकों के न आने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। सदर व्यापार संघ अध्यक्ष एवं चौक बाजार रेडीमेड गार्मेंट व्यापारी सुनील दुआ ने बताया कि पहली बार बाजार इतनी बुरी स्थिति में है। किराए की दुकान और कर्मचारियों की सैलरी निकलना भी मुश्किल हो गया है। रोजाना की सेल शून्य हो गई है। कास्मेटिक, रेडीमेड गार्मेंट, जूते आदि की सेल सर्वाधिक प्रभावित हुई है। शास्त्रीनगर संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल और अध्यक्ष किशोर वाधवा ने बताया कि बाजार से रौनक खत्म हो गई है। सर्वाधिक प्रभावित रेस्टोरेंट उद्योग है।
टूर ट्रैवर्ल्स के ऑफिस में भी लटके ताले
मेरठ। ग्रीष्म अवकाश के लिए लोग होली के तुरंत बाद प्लानिंग शुरू कर देते हैं। होटलों में एडवांस बुकिंग हो जाती है। शहर के ज्यादातर लोग न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, यूरोप, टर्की, मेलेशिया, थाइलेंड, दुबई, अमेरिका आदि देशों में जाना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन इस बार कोरोना के खौफ के चलते लोगों ने सभी प्लान कैंसल कर दिए हैं। ड्रीम ट्रिप 4यू प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर किशोर वाधवा ने बताया मेरठ सहित बॉम्बे और दिल्ली में टूरिजम के ऑफिस बंद कर दिए गए हैं। कर्मचारियों को हाफ सैलरी पर घर बैठने के लिए कहा गया है। 2020 के पहले सीजन में कोरोना के डर के चलते टूरिजम कारोबार को लगभग 20 करोड़ का नुकसान हुआ है। विदेशों में वीजा पर अनिश्चित कालीन रोक लगा दी गई है। जिन्होंने टूर पैकेज लिए थे वो भी कैंसल कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
सराफा बाजार कारोबार दो करोड़ पर सिमटा
सोने चांदी के गहने के लिए चर्चा में रहने वाला शहर और सदर सराफा बाजार में भी चहल-पहल कम रही। खासतौर पर बड़े ज्वैलरी शोरूम जहां आम दिनों में भीड़ लगी रहती थी वहां भी मंगलवार को ग्राहक नहीं दिखाई दिए। शहर सराफा महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल के अनुसार शहर और छावनी में आम दिनों में सोने और चांदी का औसतन 10 करोड़ के आसपास कारोबार होता है। कोरोना के भय के चलते कारोबार अपने निचले स्तर पर पहुंच गया है। ऐसे में प्रतिदिन औसत दो से चार करोड़ के आसपास कारोबार हो रहा है। जिससे आभूषण व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।