{"_id":"6980c88d6f7969c97005163c","slug":"traders-demanded-solution-of-problems-from-the-tax-superintendent-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111525-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: व्यापारियों ने कर अधीक्षक से समस्याओं के समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: व्यापारियों ने कर अधीक्षक से समस्याओं के समाधान की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। नगर पालिका में जनसुनवाई के दौरान व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने विभिन्न बिंदुओं पर समस्याओं के समाधान के लिए कर अधीक्षक अनिल यादव को पत्र दिया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राजवीर चौधरी ने छह बिंदुओं और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मांगेराम मित्तल ने चार बिंदुओं पर समस्याओं के समाधान के लिए मांग पत्र सौंपकर समाधान की मांग की।
मांगेराम मित्तल ने बताया कि तीन महीने से समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल द्वारा लगातार पालिका में ज्ञापन देकर समाधान की मांग करी जा रही है। सुभाष चौक पर डाकखाने वाली गली के बाहर की तरफ दोनों तरफ नाले बने हुए हैं और बीच में छोटी नाली है उसे बनाने की मांग की गई है। सुभाष चौक पर लगी हाई मास्ट लाइट अधिकतर समय खराब रहती है। झब्बर मंडी के गेट से लेकर अंदर तक अंधेरा रहता है। छह माह पहले भी शिकायत की थी लेकिन लाइट नहीं लगाई गई।
राजवीर चौधरी ने बताया की एएस इंटर कॉलेज के आगे से लेकर लक्ष्मी देवी डिग्री कॉलेज के बाहर वाली नाली की सफाई काफी समय से नहीं हुई। साथ ही लक्ष्मी देवी डिग्री कॉलेज के बाहर सड़क किनारे टाइलों की साइड बनी है, जो कि सड़क से काफी नीचे है। 15 वर्षों से नहीं बनी है। बारिश होने पर सड़क किनारे लक्ष्मी देवी डिग्री कॉलेज के सामने पानी भर जाता है। छात्र-छात्राओं को आने में बहुत दिक्कत होती है। अनेकों बार शिकायत करने पर भी नगर पालिका गंभीर नहीं है। फुटपाथ टूट चुका है। भारत एनक्लेव इंदिरानगर कॉलोनी के आसपास पानी की सप्लाई में बड़ी परेशानी है। अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो व्यापार मंडल मजबूर होकर जिलाधिकारी से मिलकर समस्याओं से अवगत कराएगा।