फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traders created ruckus in Municipal Commissioner's office

नगरायुक्त कार्यालय में व्यापारियों ने किया हंगामा

Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
Traders created ruckus in Municipal Commissioner's office
नगरायुक्त कार्यालय में व्यापारियों ने किया हंगामा
विज्ञापन

- जनसुनवाई के दौरान समस्या लेकर पहुंचे थे तीर्थकर महावीर मार्ग रेलवे रोड के व्यापारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जनसुनवाई के दौरान तीर्थकर महावीर मार्ग के व्यापारियों ने नगर आयुक्त कार्यालय में हंगामा किया। व्यापारियों ने कहा कि घंटाघर पर नाला चोक होने के कारण नाले का पानी व्यापारियों की दुकानों और घरों में घुस रहा है। कई बार नगर निगम अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष कालू प्रधान ने बताया कि प्यारेलाल शर्मा अस्पताल के सामने सीवर लाइन चोक हो चुकी है। इस कारण नाले का पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है। नाले ओवरफ्लो हो रहे हैं। इन नालों का पानी पूर्व फैयाज अली, तीर्थकर महावीर मार्ग पर बनी दुकानों और गलियों में बने घरों में घुस रहा है। बुधवार को क्षेत्र के व्यापारी समस्या को लेकर नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां निगम कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसे लेकर व्यापारियों ने वहां हंगामा खड़ा कर दिया। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने व्यापारियों को समझाया और जल्द कार्य करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

30 फीट नीचे चोक हुआ सीवर
नगर निगम के लिए यह लाइन सिरदर्द बन गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से घंटाघर मार्ग पर नाले का निर्माण कार्य किया जा रहा है। नाले की सिल्ट व कूड़ा प्यारेलाल शर्मा अस्पताल के सामने बनी सीवर लाइन में चला गया है। जिससे जमीन के 30 फीट की नीचे बनी सीवर लाइन चोक हो गई है। जलकल विभाग के सहायक अभियंता दुष्यंत कुमार ने बताया कि यहां लाइन साफ करना आसान नहीं है। इतनी गहराई में जाकर सफाई करना काफी मुश्किल है। गैस बनने के कारण कोई हादसा हो सकता है। इसके बावजूद सीवर लाइन को ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसुनवाई में आईं दस शिकायतें
बुधवार को नगर आयुक्त अमित पाल शर्मा ने जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 10 शिकायतें आईं। इनमें ज्यादातर शिकायतें सफाई, अवैध कब्जे व निर्माण कार्य की रहीं। सभी शिकायतों का निस्तारण करने के लिए नगर आयुक्त की ओर से अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय, सहायक नगरायुक्त इंद्र विजय, सहायक नगरायुक्त ब्रजपाल सिंह, डॉ. हरपाल सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed