फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traders clash with corporation team that went to remove encroachment, market closed

Meerut News: अतिक्रमण हटाने गई निगम की टीम से भिड़े व्यापारी, बाजार बंद

Thu, 14 Dec 2023 02:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 14 Dec 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Traders clash with corporation team that went to remove encroachment, market closed
मेरठ। पुराने शहर वैली बाजार में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम का बुधवार को व्यापारियों ने घेराव किया। व्यापारियों ने निगम की टीम पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर हंगामा किया। व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। करीब एक घंटा हंगामा होने पर टीम को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

नगर निगम के संपत्ति अधिकारी और प्रवर्तन दल की टीम बुधवार को वैली बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची थी। प्रवर्तन दल ने दुकानों के बाहर करने वाले अतिक्रमण पर कुछ व्यापारियों के चालान काटे। इसके साथ दुकानों के बाहर रखा सामान भी हटवा गया। इसके विरोध में व्यापारियों ने हंगामा करते हुए वैली बाजार बंद कर दिया। बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल, दिनेश कुमार, अनिल अग्रवाल सहित व्यापार संघ के कई पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

व्यापारियों ने निगम की टीम का घेराव कर हंगामा करना शुरू कर दिया है। बाजार बंद और हंगामा की सूचना पर देहलीगेट थाने की पुलिस भी मौके पहुंची। इससे पहले मामला तूल पकड़ता कि पुलिस ने निगम की टीम को वापस कर दिया। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार का कहना कि बाजार में जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए प्रवर्तन दल का अतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा है। व्यापारियों ने विरोध किया तो टीम वापस लौट आई। वसूली के आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed