{"_id":"68a8a8211caf2e67640783ca","slug":"traders-angry-over-waterlogging-in-mohkampur-gheraoed-the-mayor-meerut-news-c-14-1-mrt1004-954475-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहकमपुर में जलभराव को लेकर व्यापारी नाराज, महापौर का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहकमपुर में जलभराव को लेकर व्यापारी नाराज, महापौर का किया घेराव
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मोहकमपुर में टूटी सड़क व जलभराव को लेकर शुक्रवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट गया। व्यापारियों ने निगम के खिलाफ जमकर हंगामा किया और मौके पर पहुंचे महापौर का घेराव किया। व्यापारियों ने महापौर को बताया कि दिल्ली रोड पर पूरा नाला चोक हो गया है, इसके चलते जलभराव के हालात बन गए हैं। इस पर महापौर ने निगम अफसरों को जमकर फटकार लगाई। एक सप्ताह में जलभराव की समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
दिल्ली रोड पर नाला ओवरफ्लो है और पानी की निकासी नहीं हो रही है। जिसके चलते देवलोक कॉलोनी और मोहकमपुर में कई जगह जलभराव के हालात बन हुए हैं। वहां सड़क टूट गई और लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। व्यापारियों की शिकायत पर शुक्रवार को महापौर हरिकांत अहलूवालिया, अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह व अन्य निगम अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने जलभराव को लेकर महापौर के सामने नाराजगी जताई। एक व्यापारी ने दिल्ली रोड पर नाला चोक होने की बात कहीं और महापौर से बहस करनी शुरू कर दी। व्यापारियों में बढ़ते आक्रोश को देखते महापौर ने जलभराव की समस्या को गंभीर बताते हुए अफसरों को फटकार लगाई। व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह में जलभराव से मुक्ति मिल जाएगी। महापौर ने कहा कि दिल्ली रोड पर नाले की सफाई के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया जाएगा।