फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tractor-trolley crushes girl, two killed in bike collision

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बच्ची को कुचला, बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत

Mon, 03 Oct 2022 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley crushes girl, two killed in bike collision
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बच्ची को कुचला, बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत
विज्ञापन

खरखौदा/परीक्षितगढ़ (मेरठ)। बिजली बंबा बाईपास चौकी क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय बच्ची जिया को ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मवाना-परीक्षितगढ़ मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई।
खरखौदा थाना प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह ने बताया कि रविवार को कांशीराम कॉलोनी में नदीम के घर के बाहर बेटी जिया अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। वहीं, कॉलोनी में ही रहने वाला चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईट लादकर जा रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बच्ची को चपेट में ले लिया। बच्ची की मौत के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं, मवाना-परीक्षितगढ़ मार्ग पर दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। थाना बाबूगढ़ छावनी के गांव कोटा निवासी अरविंद (25) पुत्र रिछपाल बाइक पर गांव महलकी थाना जानसठ में अपनी ससुराल जा रहा था। दूसरी ओर से से आमिर (30) पुत्र अनीस निवासी किठौर भी बाइक पर आ रहा था। इन दोनों की बाइकों की टक्कर के बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अरविंद के एक पुत्र और एक पुत्री है। उसकी पत्नी अन्नू पति की मौत की सूचना के बाद कई बार बेसुध हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed