{"_id":"614f81a48ebc3e87eb685fee","slug":"tractor-trolley-crushed-the-young-man-death-sardana-news-mrt5579054133","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉला ने युवक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉला ने युवक को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्रॉला ने युवक को कुचला, मौत
सरधना। सरधना-बिनौली मार्ग पर शनिवार शाम बिनौली की तरफ से आ रहे बाइक सवार को ईंटों से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉला ने कुचल दिया। युवक हेलमेट पहने हुए था, लेकिन उसका हेलमेट टूट गया। सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे की सूचना पर मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राला को कब्जे में ले लिया।
शनिवार शाम बिनौली की तरफ से ईंट से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉला आ रहा था। बिनौली की तरफ से ही बाइक पर सवार एक युवक भी आ रहा था। दोनों पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे तो ट्रैक्टर-ट्रॉला ने बाइक सवार को कुचल दिया। युवक हेलमेट पहने हुए था। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मृतक के पास कोई मोबाइल या आईडी प्रूफ भी नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवा दिया।
विज्ञापन
सीओ आरपी शाही का कहना है कि बाइक के नंबर के आधार पर युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।