{"_id":"6026d9c68ebc3ee9742005ca","slug":"tractor-ke-chapet-mein-yuvak-ki-maut-meerut-news-mrt525076921","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, बागपत रोड पर जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, बागपत रोड पर जाम लगाया
विज्ञापन

मेरठ। मलियाना पुलिस चौकी के पास शुक्रवार को ट्रैक्टर से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने बागपत रोड पर जाम लगा दिया। इससे पहले मामला तूल पकड़ता कि पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक मरने वाला युवक फिरोज बताया गया है। फिरोज चालक के साथ ही ट्रैक्टर पर सवार था। ट्रैक्टर के पीछे ट्राली थी। इसमें सीमेंट के कट्टे थे। बताया जा रहा कि फिरोज ट्रैक्टर से गिर गया। पहले ट्रैक्टर का पिछला पहिया और फिर ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसा देख कर लोगों की भीड़ लग गई और चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। इसके बाद कुछ लोगों ने बागपत रोड पर जाम लगा दिया।
इसकी जानकारी मिलते ही टीपी नगर थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। टीपीनगर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि मरने वाले युवक के पास एक डायरी मिली है, जिससे उसका नाम फिरोज पता चला है। लेकिन फिरोज कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी अभी नहीं है। ट्रैक्टर चालक की भी तलाश जारी है।