{"_id":"5dc86fc78ebc3e5af44c9aef","slug":"tractor-collides-with-bogie-girl-dead-five-injured-mawana-news-mrt452960865","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान मेले में जा रही बोगी को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, बच्ची की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान मेले में जा रही बोगी को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, बच्ची की मौत, पांच घायल
Mon, 11 Nov 2019 02:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
गंगा स्नान के लिए जाते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। मखदूमपुर मेले में जाने के दौरान ट्रैक्टर की बोगी से हुई टक्कर में एक 14 माह की बच्ची की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
दांदूपुर निवासी सेठपाल पुत्र इंद्रराज सिंह भैंसा बोगी से परिवार के साथ शनिवार की रात मखदूमपुर गंगा मेले में जा रहा था। रास्ते में गांव बहोड़पुर के निकट ट्रैक्टर ट्राली चालक ने उनकी बोगी में टक्कर मार दी।
जिससे बोगी पलट गई और 14 माह की निशी पुत्री अरविंद गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसको इलाज के लिए मेरठ ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। जबकि बोगी में सवार अरविंद, प्रवीण, संजय, पूजा निवासी दांदूपुर व प्रशांत निवासी नंगली साहब गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको इलाज के लिए मेरठ भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
चालक ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक दुबलिश पुत्र राजेंद्र निवासी गणेशपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।

मंडप में नहीं होगी आतिशबाजी
तहसीलदार व थाना प्रभारी ने मंडप संचालकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व विदाई के दौरान आतिशबाजी व हर्ष फायरिंग के दौरान खतौली निवासी बाराती पक्ष के युवक के गोली लगने से मौत हो गई थी। जिसके बाद आला अधिकारियों ने थाना पुलिस को आडे़ हाथों लिया था।
आज मंडप संचालकों की बैठक में तहसीलदार अजय उपाध्याय व थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद ने निर्देश दिए कि किसी भी हाल में डीजे, आतिशबाजी व हर्ष फायरिंग नहीं होनी चाहिए। वहीं मंडप संचालकों के साथ पहुंची भाजपा नेत्री सुधा चौहान का कहना था कि उनको जानकारी हुई थी कि दो दिन पूर्व हुई घटना के मामले में पुलिस मंडप को सील करने की तैयारी कर रही है। वे लोग इसी संबंध में जानकारी करने आए थे।
किराया मांगने पर महिला से की मारपीट
मवाना में मोहल्ला तिहाई निवासी सीमा पत्नी अमित ने किराएदार के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कहा कि उसने अपनी दुकान किराए पर दे रखी है। कई माह से किराया नहीं दे रहा है। आज जब वह किराया मांगने गई तो आरोपी ने मारपीट कर उसको घायल कर दिया। पुलिस ने घायल सीमा को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।