{"_id":"68a3975b963076b88009fe74","slug":"tourist-sukur-suraj-who-came-to-india-from-east-africa-died-meerut-news-c-14-1-mrt1051-950545-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्ट अफ्रीका से भारत घूमने आए पर्यटक सुकुर सूरज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईस्ट अफ्रीका से भारत घूमने आए पर्यटक सुकुर सूरज की मौत
विज्ञापन
मोदीपुरम- मॉरीशस निवासी सुकुर सूरज का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
मोदीपुरम। ईस्ट अफ्रीका के शहर मॉरीशस निवासी पर्यटक सुकुर सूरज (53) की सोमवार सुबह मोदीपुरम स्थित एसडीएस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सुकुर सूरज को बीमारी के चलते यहां भर्ती कराया गया था। सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
सुकुर सूरज के साथ आए उनके भाई रितेश ने बताया कि वह मॉरीशस पुलिस में तैनात है। उसका भाई सुकुर सूरज होटल में कार्य करता था। सूरज अपनी पत्नी, भाई रितेश और दोस्तों के साथ 14 अगस्त को भारत आए थे। जन्माष्टमी पर्व पर वह मथुरा, वृंदावन पहुंचे। वहां से वह हरिद्वार, ऋषिकेश घूमने जाने वाले थे। अगले महीने सभी अपने देश के लिए रवाना हो जाते। सूरज की यहां पहुंचने पर अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने जानी स्थित एक आयुर्वेदिक अस्पताल का विज्ञापन देखा और वहां भर्ती करा दिया।
बताया कि रविवार देर रात अचानक तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद सूरज को मोदीपुरम के एसडीएस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां कुछ ही घंटे बाद उपचार के दौरान सूरज मौत हो गई। अस्पताल के मैनेजर मनोज ने बताया कि कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। परिजन शव को मोरिसयस लेकर जाएंगे। सीओ दौराला प्रकाशचंद अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल की ओर से आई सूचना के आधार पर पल्लवपुरम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -