फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   tourism in hastinapur with shooting of films existed

हस्तिनापुर में फिल्मों की शूटिंग के साथ पर्यटन की संभावनाएं मौजूद

Thu, 24 Sep 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
tourism in hastinapur with shooting of films existed
हस्तिनापुर। मुख्यमंत्री ने युमना एक्सप्रेेसवे पर फिल्म सिटी विकसित करने की स्वीकृति दी है। हस्तिनापुर में फिल्म शूटिंग प्वॉइंट की बहुत सी संभावनाएं हैं। यहां फिल्म शूटिंग के लिए प्राकृतिक मनमोहक स्थल मौजूद हैं। वहीं,
विज्ञापन

प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने की स्वीकृति मंगलवार को मुख्यमंत्री ने दी। जिससे महाभारतकालीन नगरी में फिल्म शूटिंग की संभावना बढ़ गई हैं। यहां पर आज भी प्राकृतिक सौंदर्य के साथ दिव्यता और भव्यता कण-कण में विराजमान है। यहां का शांतिपूर्ण माहौल पर्यटक एवं श्रद्धालुओं को लुभाता है। यहां दर्जनभर से ज्यादा स्थल मौजूद है। जिनमें कर्ण मंदिर, द्रौपदेश्वर मंदिर, पांडेश्वर महादेव मंदिर, राजकीय पशुधन के प्रक्षेत्र का मैदान, उल्टा खेड़ा पांडव किला, वन आरक्षित क्षेत्र से गुजरने वाली मध्य गंगनहर, प्राचीन बूढ़ी गंगा, वन सेंक्चुरी आदि शामिल हैं। यहां के प्राकृतिक नजारे देखने के लिए देश के कोने-कोने से पर्यटक एवं श्रद्धालु सैकड़ों की संख्या में हर रोज आते हैं। हस्तिनापुर में शूटिंग प्वाइंट बनने से टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

पर्यटन के लिहाज से नहीं है उचित सुविधाएं
हस्तिनापुर के पौराणिक महत्व को देखते हुए पर्यटन स्थल घोषित कर दिया परंतु मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। जिसके चलते पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के ठहरने, खाने-पीने एवं घूमने की उचित व्यवस्था नहीं है। यहां पर पर्यटन विभाग की ओर से रात्रि विश्राम की व्यवस्था हो जाए तो टूरिज्म की संभावना और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राकृतिक पहाड़ीनुमा जंगल मौजूद
हस्तिनापुर में पहाड़ी क्षेत्रों की तरह वन आरक्षित जंगल है। यहां पर आज भी प्राचीन टीले मौजूद हैं। प्राकृतिक नजारा दिव्यता और भव्यता के साथ पर्यटक एवं श्रद्धालुओं के मन को आकर्षित करता है। घने जंगल भी फिल्म शूटिंग के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।
गंगा की कई धाराएं मौजूद
ऐतिहासिक नगरी में गंगा की धारा का विशेष महत्व है। गंगा आजकल दूर चली गई है। वहीं, कस्बे से बूढ़ी गंगा की धारा बह रही है। हस्तिनापुर से कुछ ही दूर गंगा का विशाल मैदान है।

रोजगार की संभावनाएं बढे़ंगी
क्षेत्रीय लोगों का मानना है कि यदि हस्तिनापुर में फिल्म शूटिंग प्वॉइंट बना तो यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा और हस्तिनापुर का नाम देश-विदेश में विख्यात होगा। साथ ही हस्तिनापुर का विकास भी होगा। यहां मौजूद प्राचीन खंडवा के जीर्णोद्धार की भी संभावनाएं बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed