फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   touriest places on new year become crowdy

नववर्ष के आगमन पर ऐतिहासिक नगरी में श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Thu, 02 Jan 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
touriest places on new year become crowdy
बड़ी संख्या में मंदिरों के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। नववर्ष के अवसर पर ऐतिहासिक नगरी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कड़कड़ाती ठंड के चलते कई दिन से ऐतिहासिक स्थल वीरान पड़े थे। यहां श्रद्धालुओं ने बुधवार को प्राचीन स्थलों का दीदार किया। श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। जिसके चलते पुलिस गश्त करती नजर आई। उसे व्यवस्था बनाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
नववर्ष के अवसर पर बुधवार को देश के कोने-कोने से श्रद्धालु हस्तिनापुर नगरी में हजारों की संख्या में पहुंचे। उन्होंने हस्तिनापुर पहुंचकर नए वर्ष पर प्राचीन ऐतिहासिक नगरी में मौजूद प्राचीन स्थलों का दीदार किया। वहीं, उन्होंने ऐतिहासिक नगरी के कई प्रमुख स्थलों जंबूद्वीप, कैलाश पर्वत, कर्ण मंदिर, जयंती माता मंदिर, पांडेश्वर महादेव मंदिर, दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, पांडेश्वर महादेव मंदिर, द्रोपदी घाट आदि स्थानों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हालांकि श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला सुबह से देर शाम तक चलता रहा। नए वर्ष के आगमन पर सभी अपने परिवारों के साथ बड़ी संख्या में ऐतिहासिक नगरी पहुंचे। वहीं, पुलिस ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए थे। जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही जिनसे निपटने के लिए पुलिस के सिपाही तैनात किए गए थे। पुलिस ऐतिहासिक नगरी में लगातार गश्त करती रही।
विज्ञापन

प्रेमी जोड़ों पर रही विशेष नजर
नववर्ष के आगमन पर ऐतिहासिक नगरी के धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में प्रेमी जोड़े देखे गए। जिन पर एंटी रोमियो स्क्वायड की नजर रही। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी भी ली गई तथा प्रेमी जोड़ों को एकांत में जाने पर सख्ती बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी अभियान चलाया
पुलिस के अनुसार ऐतिहासिक नगरी में नए वर्ष के अवसर पर लगभग दस हजार लोगों का आगमन हुआ। इस अवसर पर संदिग्ध दिखने वाले लोगों और वाहनों की तलाशी ली गई। जिस अवसर पर अन्य लोग भी भयभीत नजर आए। इतनी भारी भीड़ में व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
दो बाइक की भिड़ंत में युवक घायल
हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी से शाम को लौटते वक्त नंगलाताशी निवासी युवक की बाइक सामने से आ रही दूसरी दूसरी बाइक से टकरा गई। जिसमें युवक को गंभीर चोट आई। उसे साथियों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। बुधवार को नए साल के आगमन पर नंगलाताशी निवासी सतीश पुत्र जयभगवान साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर हस्तिनापुर नगरी में नया साल सेलिब्रेट करने आए थे। वे शाम को घर लौट रहे थे। वे मध्य गंगनहर पुल के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे साथियों की मदद से सीएचसी केंद्र में प्राथमिक उपचार दिलाया गया।
नए वर्ष के कार्यक्रम में लात-घूसे चले
हस्तिनापुर। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि नए साल के अवसर पर मवाना के पहाड़पुर गांव समेत विभिन्न स्थनों के दर्जनों युवक पांडव टीला पहुंचे और सेलिब्रेशन शुरू किया। उनमें किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया और जमकर लात-घूसे चले। जिसमें कई युवकों को चोट आई। उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माताजी का भव्य मंगल प्रवेश
हस्तिनापुर। ऐतिहासिक तीर्थ क्षेत्र जंबूद्वीप में पांच वर्ष बाद 12 जनवरी को गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माताजी का भव्य मंगल प्रवेश होगा। इसके लिए जंबूद्वीप प्रबंधन टीम के अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। माताजी के मंगल प्रवेश से पूर्व ही तीर्थ स्थल जंबूद्वीप के कोने-कोने को चमकीला बनाया जा रहा है।

करीब पांच वर्षों से तीर्थ क्षेत्र जंबूद्वीप से महाराष्ट्र के मांगातुंगी गई माताजी एक बार पुन: हस्तिनापुर की पावन धरती पर 12 जनवरी को भव्य मंगल प्रवेश कर रही हैं। जिससे सालों से इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं का इंतजार माता के दर्शन कर पूरा होने वाला है। श्री ज्ञानमती माताजी का भव्य मंगल प्रवेश 12 जनवरी को तीर्थ स्थल जंबूद्वीप में संपन्न होगा। जिसके लिए जंबूद्वीप प्रबंधन टीम के अधिकारी तैयारी पूर्ण करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। माताजी के मंगल भव्य प्रवेश से पूर्व जंबूद्वीप स्थल में एक भी कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। जिसके लिए जंबूद्वीप के कोने-कोने में रंगाई और पेंटिंग का कार्य चल रहा है। माताजी के भव्य मंगल प्रवेश का क्षेत्र की जनता को सालों से इंतजार था। बहुत से श्रद्धालुओं को माता के आने का सालों से इंतजार था। उनका यह इंतजार जल्द ही 12 जनवरी को संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed