फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tough competition for the post of block chief in Mawana

मवाना में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए कड़ी टक्कर

Wed, 16 Jun 2021 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Tough competition for the post of block chief in Mawana
मवाना में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए कड़ी टक्कर
विज्ञापन

गीता पायल और गीता वर्मा के बीच हो सकता है कांटे का मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। ब्लॉक प्रमुख पद के दो दावेदारों के बीच इस बार कड़ा मुकाबला होना तय है। एक ओर से छात्र नेता रहे योगेश प्रधान की पत्नी गीता पायल हैं तो दूसरी ओर चौ. चरण सिंह के करीबी रहे अचल सिंह वर्मा के पौत्र विजय वर्मा की पत्नी गीता वर्मा मैदान में हैं।
पंचायत चुनाव के बाद ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चार नाम सामने आए थे। इसमें गीता पायल, गीता वर्मा, मालविका चौधरी, अनीता पहाड़पुरिया हैं। कई प्रत्याशियों द्वारा कदम पीछे खींचने के बाद मुकाबला आमने-सामने का नजर आने लगा है। एक ओर से गीता पायल तैयारी में जुटी हैं तो दूसरी ओर से गीता वर्मा ने चुनावी मैदान में ताल ठोक रखी है।
विज्ञापन

दोनों ही प्रत्याशी भाजपा से टिकट की कतार में हैं। देखना है पार्टी किस पर भरोसा जताती है। दोनों ही प्रत्याशियों ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में करना शुरू कर दिया है। गीता पायल का कहना है कि उनके पास पर्याप्त वोट हैं। वहीं गीता वर्मा का कहना है कि उनके पास पूरा समर्थन है। अनीता पहाड़पुरिया और मालविका चौधरी का कहना है कि अब वे चुनाव नहीं लड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

========================================
दावेदारों को लेकर खेमों में बंटे भाजपाई
जानीखुर्द। विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव लड़ने के लिए घमासान मचा है। क्षेत्र से दो प्रत्याशियों की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। दोनों ही भाजपा से समर्थन पाने के प्रयास में जुटे हैं। जानी ब्लॉक में 77 बीडीसी सदस्य हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल और हरेन्द्र सिंह भाजपा से ब्लॉक प्रमुख पद के लिये समर्थन मांग रहे हैं। दोनों ही प्रत्याशी भाजपा के सांसद और विधायक से मिलकर अपना दावा प्रस्तुत कर चुके हैं। उन्होंने जीतने के जरूरी बीडीसी सदस्यों का समर्थन भी अपने पास होने की बात कही है। सूत्रों के अनुसार, आधे से ज्यादा बीडीसी सदस्य अपने घरों पर नहीं है। उन्हें ब्लॉक प्रमुख के दावेदारों ने घूमने के लिए अपने खर्च पर भेज दिया है। दोनों प्रत्याशियों को लेकर ब्लॉक में भाजपा कार्यकर्ता भी दो खेमों में बंट गए हैं। संवाद

========================================
प्रधानों की समस्याओं पर चर्चा की
रोहटा। प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष को लेकर गांव रासना में मंगलवार को प्रधान अमरीश त्यागी के आवास पर बैठक हुई। इसमें प्रधानों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में प्रधानों ने ब्लॉक रोहटा अध्यक्ष पद के लिए विचार किया गया। निर्णय लिया कि 20 जून को ब्लॉक के ग्राम प्रधानों की बैठक सलाहपुर में होगी। इसमें सहमति से संगठन का ब्लॉक अध्यक्ष तय किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि संगठन मजबूती से सभी के हित में काम करेगा। क्षेत्र का विकास और प्रधानों के हित में काम होगा। बैठक की अध्यक्षता पवन शर्मा व संचालन नजाकत अली ने किया। इस मौके पर दीपक मढ़ी, अमरीश त्यागी, सतीश रामपुर, लोकेश राठी, दानिश, कमल सिंह, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed