फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Touching the feet of the SDM, the farmer said, the accountant is demanding a bribe of Rs 10,000.

Meerut News: एसडीएम के पैर छूते हुए किसान बोला, लेखपाल मांग रहा 10 हजार रिश्वत

Thu, 20 Nov 2025 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Touching the feet of the SDM, the farmer said, the accountant is demanding a bribe of Rs 10,000.
मेरठ। सदर तहसील में किसान राजीव रोते हुए एसडीएम डॉ. दीक्षा जोशी के पैर छूने लगे। बोले, मेरी शिकायत को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचा दीजिए, लेखपाल जमीन के मामले में रिपोर्ट लगाने के लिए दस हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। यह वीडियो क्लिप मंगलवार की है जो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन

सरूरपुर थाना क्षेत्र के किसान राजीव ने मंगलवार को सदर तहसील पहुंचकर एसडीएम दीक्षा जोशी को बताया कि उनका अपने पिता से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। साल 2020 में उनके पिता ने कोर्ट में वाद दायर किया था। कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुना दिया था। दूसरे पक्ष ने अपील करते हुए फैसले को निरस्त करा दिया था। किसान का आरोप है कि लेखपाल उनके पक्ष में रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा है। किसान ने मामले को लेकर अधिकारियों से शिकायत की थी मगर उनकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई। किसान ने एसडीएम से शिकायत करते हुए लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

किसान एसडीएम के पैर छूने लगा। एसडीएम ने किसान को ऐसा करने से मना किया और पीछे हट गईं। शिकायत करते हुए किसान आंखों में आंसू लिए जमीन पर बैठ गया। इसके बाद एसडीएम ने किसान को उठाया और पानी पिलाकर शांत किया। एसडीएम ने किसान को जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जांच का आश्वासन मिलने के बाद किसान चला गया। इस संबंध में एसडीएम का कहना है कि इस मामले की जांच कानूनगो से कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed