{"_id":"570967e74f1c1bb02ec811cc","slug":"toshy-shbri","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोशी सबरी के गीतों पर झूमा समां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोशी सबरी के गीतों पर झूमा समां
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Sun, 10 Apr 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
आईआईएमटी कॉलेज में कार्यक्रम प्रस्तुत करते तोशी सबरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईएमटी कॉलेज में शनिवार की शाम छात्रों के लिए यादगार बन गई। मौका भी कुछ खास था। एल्युमिनी मीट ‘समागम-2016’ का आयोजन और उसमें भी बॉलीवुड सिंगर तोशी सबरी की प्रस्तुति। लिहाजा गीत और संगीत की प्रस्तुति पर हर कोई खुद को थिरकने से नहीं रोक पाया। तोशी ने माही- माही... और लंबी जुदाई... गीत प्रस्तुत किया तो ऑडियंस भी करतल ध्वनि से उनकी हौसला अफजाई करती रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन योगेश मोहन गुप्ता, वाइस चेयरमैन अभिनव अग्रवाल और प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। पुरातन और वर्तमान छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। वर्नल बैंड ने आफतों के परिंदे, रामलीला, ओम शांति ओम और दम मारो दम जैसे सुपरहिट गानों से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कई मनोरंजक खेलो में भी छात्रों ने प्रतिभाग किया।
शाम ढलते ही तोशी सबरी मंच पर पहुंचे तो घंटों से बैठे छात्रों में जोश भर आया। सबरी ने इश्क का है काम पुराना, कभी जो बादल बरसे, सुनो ना संगमरमर जैसे गाने प्रस्तुत किए तो छात्र और छात्राएं डांस करने लगे। कार्यक्रम परवान चढ़ने लगा तो वन्स मोर की अपील शुरू हो गई। तोशी ने राज-2, यमला पगला दिवाना-2, जैकपोट, जेल और हमटी शर्मा की दुल्हनियां जैसी फिल्मों के गीत पेश कर हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
बीच- बीच में उन्होंने शेर भी बोले। वह गाने गाते हुए ऑडियंस के बीच भी पहुंचे। तोशी ने कव्वाली से लेकर पोप सिंगिंग तक का जादू बिखेरा। कॉलेज चेयरमैन ने पुरातन छात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।