फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   torphar fireing

भिड़ंत के बाद सांप्रदायिक टकराव, तोड़फोड़, फायरिंग

Thu, 15 Sep 2016 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Thu, 15 Sep 2016 03:08 AM IST
विज्ञापन
torphar fireing
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
लावड़-दौराला मार्ग पर बुग्गी और कार की टक्कर के बाद गांव मवी मीरा और लावड़ कस्बे के लोगों के बीच सांप्रदायिक टकराव हो गया। जमकर पथराव के बाद कई वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए आग लगाने की कोशिश की गई। इस दौरान हवाई फायरिंग से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस से भी तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस अफसरों ने किसी तरह स्थिति काबू में की।
विज्ञापन

यह घटना बुधवार रात करीब नौ बजे हुई। दौराला थाना क्षेत्र के गांव मवी मीरा निवासी ज्ञानेंद्र, संदीप, हितेश बुग्गी से लावड़ से सामान लेकर गांव लौट रहे थे। जब वह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के सामने पहुंचे तो लावड़ की ओर से आ रही कार ने बुग्गी में टक्कर मार दी। जिससे बुग्गी टूट गई। कार सवार मौके से फरार हो गया। थोड़ी देर बाद 10-15 युवक कार लेने के लिए आये तो वहां पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते हुई मारपीट में संदीप, हितेश और ज्ञानेंद्र घायल हो गए। जिस पर घायल पक्ष ने मवी मीरा गांव के सामने बुग्गी को खड़ी कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

इस बीच कस्बे के लोग भी वहां पर पहुंच गए। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव और लाठी डंडे चले। जिसमें घायल पक्ष से कंवर सिंह, अंकुर, नरेश अंकित आदि घायल हो गए। सूचना मिलते ही सीओ दौराला डॉ. अरविंद कुमार, एसओ पल्लवपुरम, इंचौली, इंस्पेक्टर दौराला मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मौके पर आए मवी गांव के प्रधानपति सुशील की बाइक भी तोड़कर नाले में फेंक दी गई। गुस्साए मवी मीरा गांव के ग्रामीणों ने टेंपो लेकर आ रहे सरसवा निवासी इकबाल के टेंपो और लावड़ निवासी सुहेल की बाइक में तोड़फोड़ कर आग लगाने का प्रयास किया। इस बीच सीओ दौराला से भी तीखी नोकझोंक हो गई। ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को वहां से हटाकर दौराला थाने भेज दिया। घायलों को मोदीपुरम के एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बे और गांव में पुलिस तैनात
दोनों समुदाय के बीच तनाव को देखते हुए कस्बे और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच तनातनी बनी हुई थी।

कार्रवाई नहीं हुई तो हो सकता है बवाल
लावड़ कस्बा वासियों द्वारा किए गए हमले के विरोध में ग्रामीण उत्तेजित थे। सीओ दौराला के सामने ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए खुली चुनौती दे दी कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो फिर हम खुद ही निपट लेंगे। पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। हर बार कस्बे वासियों की ही गलती रहती है। इस बार बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed