फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tornado wreaks havoc in the fields of Tatina village; 68 trees uprooted.

Meerut News: बवंडर ने गांव ततीना के खेतों में मचाई तबाही, 68 पेड़ हुए धराशायी

Thu, 11 Jun 2026 08:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
Tornado wreaks havoc in the fields of Tatina village; 68 trees uprooted.
गांव ततीना में   तूफान की चपेट में आकर धनपुर तोफापुर मार्ग पर टूटकर गिरे पडे पेड। (मवाना)
- बवंडर से 33 हजार की विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई
विज्ञापन

- बाग में सो रहे रखवाले का पलंग उड़कर पेड़ पर लटक गया
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मवाना (मेरठ)। गांव ततीना के जंगल में बृहस्पतिवार की सुबह करीब 3:30 बजे आंधी बारिश के साथ आए बवंडर ने तबाही मचा दी। गनीमत रही कि बवंडर जंगल से गुजरा, यदि आबादी से होकर गुजरता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। बवंडर से 10 किसानों के खेतों और बाग में खड़े विभिन्न किस्म के 68 पेड़ों को धराशायी कर दिया। बवंडर से 33 हजार की विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। बाग में सो रहे रखवाले का पलंग उड़कर पेड़ पर लटक गया।
गांव ततीना में सुबह के समय तेज हवा और आंधी से शुरुआत हुई। इसके बाद तेज आवाज के साथ बवंडर शुरू हुआ। बाग में सो रहे मुन्ना ने बताया कि तेज आवाज के कारण उसकी नींद खुली तो उसने बवंडर देखा। डरकर उसने बाग में बने कमरे के अंदर शरण ली। बवंडर की चपेट में आया उसका फोल्डिंग पलंग भी उड़कर पेड़ पर लटक गया। मुन्ना के अनुसार लगभग आधा घंटा बवंडर चला। इसके बाद ओले पड़े।
विज्ञापन

बवंडर से वेदप्रकाश के बाग में खड़े आम के आठ पेड़, किरणपाल के खेत की डोल पर खड़े तीन पेड़, नरेंद्र के खेत की डोल पर खड़ा एक पेड़, सुभाष का एक शीशम और दो आम के पेड़, लालसिंह के दो शीशम, अक्कूवीर के सागौन के 6 पेड़, अचल सिंह के आम के 6 पेड़, सतीश कुमार व रजनीश के आम के 10 पेड़, दो पेड़ कटहल, 18 पेड़ यूकेलिप्टिस और 6 पेड़ पॉपुलर, रजनीश के 4 पेड़, राजबीर का आम का एक पेड़ जड़ सहित धराशायी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रजबहा की पटरी से गुजर रही 33 केवीए की लाइन के नौ खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। पेड़ गिरने से धनपुर-तोफापुर आदि गांव को जाने वाला रास्ता बंद रहा। बाद में गिरे पेड़ों को हटाकर रास्ता खुलवाया गया। ग्राम प्रधान हरीश का कहना है कि ऐसा नजारा पहली बार देखा। डर यह था कि यह बवंडर कहीं घरों को अपनी चपेट में न ले-ले। ग्रामीणों में दहशत थी। गनीमत रही कि बवंडर गांव के बाहर जंगल से ही होकर गुजरा। एसडीएम ने लेखपाल को मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

तूफान से आम की फसल को नुकसान
ततीना में आए बवंडर में आम की फसल को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा है। वहीं ओलावृष्टि होने से चारे और गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा है।
गांव गणेशपुर निवासी धर्मपाल ने बताया कि उसने गांव ततीना में दो बाग ठेके पर ले रखे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह आए तूफान से आम की फसल को काफी नुकसान हुआ है। अब इसकी भरपाई कहां से होगी। वहीं किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि से ईख व चारे की फसल को नुकसान पहुंचा है।

गांव ततीना में   तूफान की चपेट में आकर धनपुर तोफापुर मार्ग पर टूटकर गिरे पडे पेड। (मवाना)

गांव ततीना में   तूफान की चपेट में आकर धनपुर तोफापुर मार्ग पर टूटकर गिरे पडे पेड। (मवाना)

गांव ततीना में   तूफान की चपेट में आकर धनपुर तोफापुर मार्ग पर टूटकर गिरे पडे पेड। (मवाना)

गांव ततीना में   तूफान की चपेट में आकर धनपुर तोफापुर मार्ग पर टूटकर गिरे पडे पेड। (मवाना)

गांव ततीना में   तूफान की चपेट में आकर धनपुर तोफापुर मार्ग पर टूटकर गिरे पडे पेड। (मवाना)

गांव ततीना में   तूफान की चपेट में आकर धनपुर तोफापुर मार्ग पर टूटकर गिरे पडे पेड। (मवाना)

गांव ततीना में   तूफान की चपेट में आकर धनपुर तोफापुर मार्ग पर टूटकर गिरे पडे पेड। (मवाना)

गांव ततीना में   तूफान की चपेट में आकर धनपुर तोफापुर मार्ग पर टूटकर गिरे पडे पेड। (मवाना)

गांव ततीना में   तूफान की चपेट में आकर धनपुर तोफापुर मार्ग पर टूटकर गिरे पडे पेड। (मवाना)

गांव ततीना में   तूफान की चपेट में आकर धनपुर तोफापुर मार्ग पर टूटकर गिरे पडे पेड। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed